UPI Down: एक बार फिर UPI हुआ डाउन, Phonepe, Paytm से पेमेंट हो रहे फेल
सार
UPI Down: एक बार फिर UPI हुआ डाउन, यूपीआई एप्स से पेमेंट हो रहे फेल

विस्तार
सोमवार, 12 मई की शाम एक बार फिर यूपीआई (UPI) डाउन हो गया। लोग Paytm, PhonePe, GPay समेत अन्य यूपीआई एप्स से पेमेंट नहीं हो पाने की शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या की रिपोर्ट व्यापक रूप से साझा की गई, जिसमें लगभग 500 लोगों ने UPI सर्विस को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट पर समस्याओं के बारे में बताया। ज्यादातर लोगों को पैसे भेजने में परेशानी हो रही है, जबकि कुछ को एप में ही समस्याएं आ रही हैं। एक्स (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स पेमेंट फेल होने की बात कह रहे हैं और फेल ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।