शोधकर्ताओं ने बनाया नया गेमिंग ऐप, खेलने से बढ़ेगी एकाग्रता

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Mon, 21 Jan 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
University of Cambridge develop Brain training app improves users concentration
Decoder brain training game

    कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क प्रशिक्षण का नया गेम ‘डीकोडर’ विकसित किया है जिसके बारे में उनका दावा है कि यह यूजर की एकाग्रता को बढ़ाएगा और रोजमर्रा की ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों से छुटकारा दिलाने में मददगार होगा।

    कैंब्रिज विश्वविद्यालय की एक टीम ने एक नये गेम ‘डीकोडर’ को विकसित कर उसका परीक्षण किया है। इस गेम का मकसद यूजर्स की एकाग्रता बढ़ाने में मदद करना है। शोधकर्ताओं ने दिखाया कि एक आईपैड पर एक महीने तक हर दिन आठ घंटे तक डीकोडर खेलने से ध्यान एवं एकाग्रता बढ़ती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः "PUBG खेलने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस, फोन होगा जब्त"

    अध्ययन के मुताबिक नयी तकनीकों के आ जाने से जिनमें ई-मेल एवं संदेशों का लगातार आना जाना होता है और एक साथ विभिन्न परियोजनाओं पर काम करने की वजह से युवा लोगों को ध्यान लगाए रखने में ज्यादा परेशानी आ रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ध्यान एकाग्र करने में आ रही यह मुश्किल वैश्विक माहौल से होने वाले तनाव के कारण और ज्यादा बढ़ रही है। ऐसा माहौल जहां लोग पूरी नींद नहीं लेते साथ ही ज्यादा यात्रा करने से होने वाले जेट लैग से प्रभावित हैं। यह अध्ययन फ्रंटियर्स इन बिहेवियरल न्यूरोसाइंस में प्रकाशित हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें