गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया UC Browser, भारत में हैं 10 करोड़ यूजर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Nov 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
UC Browser temporarily delisted on the Play Store
uc browser

    गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से अलीबाबा ग्रुप के पूरी दुनिया में पोपुलर UC Browser ऐप को हटा दिया है, हालांकि गूगल ने यूसी ब्राउजर को हमेशा के लिए नहीं बल्कि 30 दिनों के लिए हटाया है। यूसी पर गूगल ने यूजर्स को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

    यूसी ब्राउजर के पूरी दुनिया में 50 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं जिसमें से सबसे ज्यादा भारत में 10 करोड़ यूजर्स हैं। गूगल ने इस ऐप को प्ले-स्टोर से क्यों हटाया है, इसका अभी तक गूगल या यूसी को ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन यूसी ब्राउजर अब प्ले-स्टोर पर नहीं है।

    विज्ञापन

    वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूसी ब्राउजर को दूसरे ऐप को यूजर्स को रिडायरेक्ट करके उन्हें गुमराह कर रहा था। रिडायरेक्शन के कारण कई बार यूजर्स के फोन में थर्ड पार्टी ऐप भी इंस्टॉल हो जाते हैं और ऐसे में यूजर्स के फोन में मैलवेयर के आने का खतरा रहता था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः भारतीयों के मोबाइल से डेटा लीक, सरकार ने यूसी ब्राउजर पर की नजर पैनी

    बता दें कि इससे पहले यह भी रिपोर्ट सामने आई थी कि यूसी ब्राउजर इंडिया के यूजर्स की जानकारियों को चीन की सरकार के साथ शेयर करता है। वहीं आईटी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इस मामले में दोषी पाए जाने पर यूसी ब्राउजर को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें