काम की खबर: रिसीव करने से पहले ही पता चलेगा, कोई क्यों कर रहा आपको फोन
विज्ञापन

जरा सोचिए, यदि आपको कॉल रिसीव करने से पहले ही पता चल जाए कि आपको कोई फोन क्यों कर रहा है? अभी तक यह मुमकिन नहीं था लेकिन अब ऐसा हो सकता है। Truecaller ने एक ऐसा फीचर पेश किया है जो पहले ही बता देगा कि आपके दोस्त आपको क्यों कॉल कर रहा है।

टूकॉलर ने अपने "कॉलर आईडी" फंक्शन को अपडेट किया है और उसमें "कॉल रीजन" फीचर को जोड़ा है। नए फीचर के साथ यूजर्स अपनी कॉल के साथ उसकी वजह भी सेट कर सकते हैं। इससे कॉल रिसीव करने वाले को पहले ही पता चल जाएगा कि कोई उसे किस कारण से फोन कर रहा है।

आसान शब्दों में कहें तो जैसे ही कोई कॉल करेगा तो डिस्प्ले में कॉलर के नाम के नीचे कॉल करने की वजह भी टेक्स्ट के तौर पर लिखी आएगी, हालांकि यह तभी संभव है जब कॉल करने वाला कॉल करने की वजह के बारे में बताना चाहे।
विज्ञापन