बैन हटने के बाद भी प्ले-स्टोर पर नहीं आया TikTok ऐप, यूजर्स परेशान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Apr 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
TikTok Still Unavailable in India via App Store, Google Play after lifting ban
TikTok (Symbolic)

    भारत में सबसे लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप Tik Tok पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है, लेकिन बैन हटने के दो दिन बाद भी गूगल प्ले-स्टोर पर टिक टॉक ऐप नजर नहीं आ रहा है। प्ले-स्टोर के अलावा एपल के ऐप-स्टोर पर भी टिक टॉक अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है। बता दें कि बुधवार को मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद ऐप पर से बैन हटा दिया है।

    गौरतलब है कि बुधवार को टिक टॉक के मामले पर मद्रास हाईकोर्ट में हुई सुनवाई थी। टिक टॉक पर एडवोकेट मुथुकुमार की ओर से केस फाइल किया गया था। इसके बाद मामले पर मदुरई बेंच ने सुनवाई करने के बाद बैन हटाने का आदेश दिया, हालांकि प्रतिबंध हटाने के साथ यह शर्त भी रखी गई थी कि टिक टॉक ऐप पर ऐसे वीडियो अपलोड नहीं होने चाहिए जो अश्लील हों और यदि किसी सूरत में ऐसा होता है तो कंपनी को 36 घंटे के अंदर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और वीडियो को हटाना होगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि टिक टॉक को ऑपरेट करने वाली कंपनी बाइटडांस ने भारत में मद्रास हाईकोर्ट द्वारा ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद कहा था कि उसे रोजाना पांच लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। वहीं कंपनी में कार्यरत 250 लोगों की नौकरी भी खतरे में पड़ गई है। इस ऐप को बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने बनाया है, जिसका मुख्यालय बीजिंग में है।विश्व का सबसे कीमती स्टार्टअप है बाइटडांस

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बाइटडांस को विश्व के सबसे कीमती और बड़े स्टार्टअप्स में की जाती है। बाइटडांस देश में अगले तीन सालों में एक अरब डॉलर (7000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी के देश में दो ऐप्स फिलहाल चल रहे हैं, जिनको यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सॉफ्ट बैंक, जनरल एटलांटिक, केकेआर जैसे निवेशकों ने निवेश किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें