TikTok Ban: भारत और अमेरिका के बाद अब इस देश ने भी टिकटॉक पर लगाया प्रतिबंध, सिक्योरिटी को बताया कारण
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी का हवाला देते हुए टिकटॉक बैन (TikTok Ban) की घोषणा की है। इससे पहले अमेरिका और डेनमार्क ने भी सरकारी उपकरणों में टिक टॉक के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।

विस्तार
भारत, अमेरिका और डेनमार्क के बाद अब बेल्जियम ने भी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (Tiktok) को सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया है। बेल्जियम में टिकटॉक को अब सरकारी कर्मचारी अपने काम के फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी का हवाला देते हुए ये घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले अमेरिका और डेनमार्क ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए सरकारी उपकरणों में टिक टॉक के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने एक बयान में कहा कि बेल्जियम के संघीय सरकारी कर्मचारियों को अब अपने काम के फोन पर चीनी स्वामित्व वाले वीडियो एप टिक टॉक का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डी क्रू ने कहा कि बेल्जियम की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने टिकटॉक द्वारा एकत्र किए गए बड़ी मात्रा में डाटा से जुड़े जोखिमों के बारे में चेतावनी दी थी, जिसका स्वामित्व चीनी फर्म बाइटडांस के पास है, और कंपनी चीनी इंटेलिजेंस सर्विस की मदद कर रही है। यह वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए संघीय सरकार द्वारा प्रदान किए गए फोन पर टिकटॉक के उपयोग पर रोक लगाना तर्कसंगत है। हमारी डाटा और जानकारी की सुरक्षा प्रबल होनी चाहिए।
टिकटॉक को लगातार कई देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए बैन किया जा रहा है। हाल ही में डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों के फोन में टिक टॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका में भी सरकारी गैजेट्स में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब पूरे देश में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को बंद करने की तैयारी तेज हो गई है।
व्हाइट हाउस ने भी टिक टॉक की तरह जोखिम वाले एप को बैन करने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। सिर्फ इतना ही नहीं कई और देशों में भी टिकटॉक को बैन करने की मांग उठ रही है। यूरोपीय संघ, कनाडा, ताइवान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी टिकटॉक पर आंशिक तौर पर बैन लगाया गया है।
- Infinix ने लॉन्च किया 260W वाला फास्ट चार्जर, एक मिनट में ही 25% तक चार्ज कर देगा फोन
- DigiLocker: ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
- Moto G73 5G: कम कीमत में हाईटेक सिक्योरिटी के साथ लॉन्च हुआ फोन, दमदार कैमरे के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- Oppo Find N2 Flip: ओप्पो के नए फोल्डेबल फोन की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, इन फीचर्स से होगा लैस