Cyber Attack: इस डेटिंग एप पर हुआ बड़ा साइबर अटैक, 72,000 महिलाओं की तस्वीरें लीक
सिर्फ वही महिलाएं एप पर शामिल हो सकती हैं जो वेरिफिकेशन प्रक्रिया पास करती हैं। इस प्रक्रिया में यूजर्स को अपनी सेल्फी अपलोड करनी होती है, जो एप के मुताबिक रिव्यू के बाद डिलीट कर दी जाती है।

विस्तार
महिलाओं के लिए खास तौर पर बनाई गई डेटिंग एप Tea ने एक बड़े डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें हैकर्स ने करीब 72,000 यूजर इमेज तक पहुंच बना ली। Tea की प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने अपने सिस्टम में “अनधिकृत एक्सेस” की पहचान की है। इस हैक में लीक हुईं तस्वीरों में 13,000 सेल्फी और फोटो ID, जो अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए सबमिट की गई थीं 59,000 अन्य तस्वीरें, जो पोस्ट, कमेंट और डायरेक्ट मैसेज से ली गईं शामिल हैं, हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि ईमेल और फोन नंबर लीक नहीं हुए हैं और केवल वे यूजर्स प्रभावित हुए हैं जिन्होंने फरवरी 2024 से पहले एप जॉइन किया था।
Tea एक खास डेटिंग एप है जहां महिलाएं गुमनाम रूप से पुरुषों के साथ हुई डेटिंग एक्सपीरियंस पर रिव्यू कर सकती हैं, कुछ-कुछ Yelp की तरह। इसका स्लोगन है, "महिलाओं को कभी भी डेटिंग में अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहिए।" सिर्फ वही महिलाएं एप पर शामिल हो सकती हैं जो वेरिफिकेशन प्रक्रिया पास करती हैं। इस प्रक्रिया में यूजर्स को अपनी सेल्फी अपलोड करनी होती है, जो एप के मुताबिक रिव्यू के बाद डिलीट कर दी जाती है।
Tea ने कहा है कि उन्होंने थर्ड पार्टी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को नियुक्त किया है और सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया जा रहा है। हाल ही में Tea ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि कुछ ही दिनों में 20 लाख से अधिक महिलाओं ने एप जॉइन करने की रिक्वेस्ट भेजी है।
- Gemini App: जेमिनी एप के मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 45 करोड़ के पार, भारत में हिट हो रहा एआई
- Microsoft Copilot: कोपायलट को मिला चेहरा, अब आप इस एआई को देख भी सकते हैं
- रेलवे का बड़ा एक्शन: 2.5 करोड़ IRCTC अकाउंट्स किए डिलीट, फर्जी पहचान के साथ बनाए गए थे अकाउंट
- Who-Fi: आ गई अनोखी टेक्नोलॉजी, अब कैमरे के बिना होगी आपकी पहचान, जानिए काम करने का तरीका