Alert: बाजार में आया नया वायरस, एक झटके में खाली कर देता है सभी मोबाइल यूजर्स के बैंक अकाउंट
SparkCat नाम के SDK का उद्देश्य ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) तकनीक का उपयोग करके क्रिप्टो वॉलेट रिकवरी फ्रेज चुराना है। इस अभियान से लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं, केवल Google Play Store पर ही 2.42 लाख से अधिक डाउनलोड दर्ज किए गए हैं।

विस्तार
यदि आप भी स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इस बार ऐसा नहीं है कि आप आईफोन यूज करते होंगे तो आप सुरक्षित हैं। नया मैलवेयर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स को निशाना बना रहा है। Kaspersky की रिपोर्ट के अनुसार एक खतरनाक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) कई एप्स में पाया गया है, जो Google Play और Apple App Store पर उपलब्ध हैं। इस SparkCat नाम के SDK का उद्देश्य ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) तकनीक का उपयोग करके क्रिप्टो वॉलेट रिकवरी फ्रेज चुराना है। इस अभियान से लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं, केवल Google Play Store पर ही 2.42 लाख से अधिक डाउनलोड दर्ज किए गए हैं।
- Android डिवाइसेस पर:इसमें Spark नामक Java कंपोनेंट का उपयोग किया जाता है, जो एक एनालिटिक्स मॉड्यूल की तरह काम करता है। यह GitLab से एन्क्रिप्टेड कॉन्फ़िगरेशन फाइल्स प्राप्त करता है, जिसमें मैलवेयर से संबंधित कमांड्स और अपडेट्स होते हैं।
- iOS डिवाइसेस पर:यहां यह Gzip, googleappsdk या stat जैसे नामों से छिपा होता है। इसमें im_net_sys नामक Rust-आधारित नेटवर्किंग मॉड्यूल का उपयोग किया जाता है, जो C2 सर्वर्स से कम्युनिकेशन करता है।
इस मैलवेयर का मुख्य कार्य यूजर के डिवाइस में स्टोर्ड इमेजेज को स्कैन करना और क्रिप्टो वॉलेट रिकवरी फ्रेज चुराना है। अक्सर यूजर्स अपने रिकवरी फ्रेज का स्क्रीनशॉट लेकर स्टोर करते हैं, जिसे मैलवेयर Google ML Kit OCR के माध्यम से स्कैन कर लेता है। यह Latin, Korean, Chinese और Japanese सहित कई भाषाओं में स्पेसिफिक कीवर्ड्स को पहचानता है। अगर इसे रिकवरी फ्रेज मिल जाता है, तो यह हमलावरों के सर्वर पर डेटा भेज देता है।
- Google Photos: गूगल फोटोज में आया नया फीचर, अब ग्रिड व्यू पर मिलेगी ज्यादा कस्टमाइजेशन की सुविधा
- AI Tools: भारत सरकार ने सभी एआई एप पर लगाया प्रतिबंध, कहा- सरकारी कर्मचारी भूलकर न भी करें इस्तेमाल
- एक कॉल और रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी के खाते से निकल गए 35 लाख
- सैम ऑल्टमैन: AI और OpenAI के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार, AI क्रांति में अग्रणी होना चाहिए