Telegram Apps: Telegram दुनिया के कई इलाकों में दो घंटे तक रहा ठप, एक सप्ताह में तीसरा बड़ा आउटेज

व्हाट्सएप के बाद सबसे बड़ा इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) भी बुधवार को दुनिया के कई इलाकों में ठप रहा। इससे पहले गूगल की कई सेवाएं बंद हुई थीं। Telegram ने अभी तक सेवा ठप होने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, हालांकि सेवा ठप होने की पुष्टि ट्वीट करके जरूर दी है।
Telegram के ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी मध्य एशिया और यूरोप के यूजर्स को हुई है, हालांकि अब Telegram सुचारू रूप से चल रहा है। Downdetector के मुताबिक महज 30 मिनट में हजारों यूजर्स ने टेलीग्राम के ठप होने की शिकायत की है। इससे पहले पांच दिसंबर को भी टेलीग्राम डाउन हुआ था। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक करीब दो घंटे तक टेलीग्राम डाउन रहा है।
एक सप्ताह में तीन बड़ी टेक कंपनियों की सेवा हुई ठप
यह पहला मौका है जब एक सप्ताह के अंदर गूगल, नेटफ्लिक्स और टेलीग्राम जैसी तीन बड़ी कंपनियों की सेवा ठप रही। अभी 14 दिसंबर को ही गूगल की यूट्यूब और जीमेल समेत कई सेवाएं करीब 45 मिनट तक बंद रहीं। बाद में गूगल ने आधिकारिक तौर पर कहा कि इंटरनल स्टोरेज खत्म होने के कारण यह दिक्कत आई थी।
2 घंटे से अधिक देर तक डाउन रहा Netflix
इसी 15 दिसंबर को Netflix भी करीब ढाई घंटे तक ठप रहा, हालांकि इसका सबसे ज्यादा असर आईओएस यूजर्स को हुआ। Netflix की सेवा भी अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिका समेत कई देशों बंद रही। Netflix ने इस समस्या के लिए माफी मांगी है और अब इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
- कोविड-19 के टीके संबंधी गलत जानकारी तुरंत हटाएगा Twitter
- WhatsApp Update: नए साल में बंद हो सकता है आपका व्हाट्सएप, हजारों यूजर्स होंगे प्रभावित
- सरकार ने जारी की छह फर्जी वेबसाइट की लिस्ट, कहा- इनसे रहें कोसों दूर
- पिछले महीने 20.8Mbps रही जियो की औसत 4जी डाउनलोडिंग स्पीड, अन्य कंपनियों को छोड़ा पीछे: TRAI