Telegram Update: एक साथ लॉन्च हुए कई सारे फीचर्स, चुपके से देख सकते हैं किसी की स्टेटस
सार
Telegram यूजर्स के स्टेटस को चुपके से देख सकते हैं। इसके अलावा चैनल और प्रोफाइल को भी कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिला है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर पहले के मुकाबले अधिक कंट्रोल मिलेगा।
विज्ञापन

विस्तार
मैसेजिंग एप Telegram ने एक साथ कई सारे नए फीचर्स लॉन्च किए हैं जो कि काफी मजेदार हैं। नए अपडेट के बाद आप किसी Telegram यूजर्स के स्टेटस को चुपके से देख सकते हैं। इसके अलावा चैनल और प्रोफाइल को भी कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिला है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर पहले के मुकाबले अधिक कंट्रोल मिलेगा। आइए जानते हैं Telegram के इन सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से..
- चैनल:Telegram सर्च इंटरफेस में अब चैनल टैब भी जुड़ गया है। अब आप किसी चैनल को भी सर्च कर सकते हैं और उसे फॉलो कर सकते हैं।
- माय प्रोफाइल:My Profile सेक्शन में अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल के क्विक एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी तीन स्टोरीज को प्रोफाइल पर पिन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्रोफाइल में हाईलाइट्स भी एड कर सकते हैं।
- बर्थडे:Telegram के यूजर्स अब अपनी प्रोफाइल सेक्शन में बर्थडे को भी एड कर सकते हैं। इसके बाद बर्थडे पर यदि कोई आपकी प्रोफाइल चेक करेगा तो एनिमिटेड बैलून दिखेंगे।
- प्रोफाइल में चैनल:यदि आप किसी Channel के मालिक हैं तो आप अपनी निजी प्रोफाइल में चैनल को एड कर सकेंगे या फिर उसे बायो में लिख सकेंगे।
- लोकेशन शेयरिंग:हमेशा के लिए आप किसी यूजर के साथ अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं।
- फॉरवर्डेड मैसेज में प्रोफाइल पिक्चर:नए अपडेट के बाद फॉरवर्डेड मैसेज में प्रोफाइल फोटो भी नजर आएगी।