मुसीबत: भारत समेत कई देशों में Telegram पड़ा ठप, यूजर्स परेशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Apr 2022 04:00 PM IST
सार

कई यूजर्स को लॉगिन करने में भी परेशानी हो रही है। यूजर्स का कहना है कि पिछले आधे घंटे से उनका एप रिफ्रेश ही नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Telegram down in India users unable to load apps and send message
telegram - फोटो : istock

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप Telegram के डाउन होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक Telegram भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों में ठप है। downdetector के मुताबिक टेलीग्राम के डाउन होने की शिकायक लोगों को आज यानी 2 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से आ रही है। Telegram के यूजर्स को सबसे ज्यादा सर्वर से हो रही है।

    यूजर्स का सर्वर का रेस्पॉन्स ही नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कई यूजर्स को लॉगिन करने में भी परेशानी हो रही है। यूजर्स का कहना है कि पिछले आधे घंटे से उनका एप रिफ्रेश ही नहीं हो रहा है। डाउनडिटेक्ट पर अभी तक करीब 4,000 यूजर्स ने शिकायत की है। इससे पहले इसी साल जनवरी में भी हजारों यूजर्स के लिए टेलीग्राम ठप पड़ा था। जनवरी में भी यूजर्स को इसी तरह की परेशानी हुई थी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें