अब कोई भी कर सकेगा Tata Play Binge का इस्तेमाल, यहां जानें सभी प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Oct 2022 01:00 PM IST
सार

Tata Play Binge के प्लान की शुरुआती कीमत 59 रुपये प्रति महीना है। Tata Play Binge को आप वेब, एंड्रॉयड और आईओएस तीनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए Tata Play Binge के सभी प्लान के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Tata Play Binge app now available for everyone check all plans here
Tata Play Binge - फोटो : Tata Play

    विस्तार

    Tata ने हाल ही में कहा है कि उसका Tata Play Binge एप अब कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। Tata Play Binge के लिए अब DTH का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी नहीं है यानी अब Tata Play Binge सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। बता दें कि Tata Play Binge एप पर तमाम ओटीटी एप्स के कंटेंट मिलते हैं। Tata Play Binge पर आप Disney+Hotstar, Voot Select, SonyLIV, Hungama Play जैसे 17 एप्स के कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा जल्द ही इसमें TravelXP, Apple TV+, LionsGate Play जैसे एप्स का सपोर्ट मिलने वाला है। Tata Play Binge के प्लान की शुरुआती कीमत 59 रुपये प्रति महीना है। Tata Play Binge को आप वेब, एंड्रॉयड और आईओएस तीनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए Tata Play Binge के सभी प्लान के बारे में जानते हैं...

    • MX starter plan
    • यह बेसिक प्लान है जिसकी कीमत 59 रुपये है। इसमें लेटेस्ट मूवी, टीवी शोज और MX Player, Hungama Play, Eros Now, Nammaflix और ShemarooMe एप के कंटेंट मिलेंगे।
    • Zee5 starter plan
    • Zee5 स्टार्टर प्लान में Nammaflix, Eros Now, ShermarooMe, Hungama Play और Zee5 का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान की कीमत भी 59 रुपये है और इसे भी आप मोबाइल के अलावा डेस्कटॉप पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
    • Voot starter plan
    • Voot starter प्लान की कीमत भी 59 रुपये है। इसमें आपको Eros Now, ShemarooMe, Hungama Play, Nammalix और Voot सेलेक्ट के कंटेंट मिलेंगे। इस प्लान की कीमत 99 रुपये है और इसमें Nammaflix, MX Player, Zee5, Eros Now, ShemarooMe, Hungama Play, Epic On और DocuBay का एक्सेस मिलेगा।
    • Mini 2 plan
    • यदि आप Zee5 की जगह Voot Select लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इस प्लान की कीमत भी 99 रुपये है और इसमें भी Nammaflix, MX Player, Voot Select, Eros Now, ShemarooMe, DocuBay, Hungama Play और Epic On का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
    • Super plan
    • सुपर प्लान की कीमत 175 रुपये है और इसमें 15 OTT एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिनमे्ं Epic On, MX Player, DocuBay, Voot Kids, Chaupal, Planet Marathi, Hoichoi, Voot Select, Zee5, Eros Now, ShemarooMe, Hungama Play, Sun Nxt, Nammaflix और Disney+Hotstar शामिल हैं। इस प्लान के तहत ग्राहक फ्री में Amazon Fire TV Stick Tata Play Edition को फ्री में ले सकते हैं।
    • Mega Plan
    • मेगा प्लान में 17 एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा और प्लान की कीमत 299 रुपये है। इसके अलावा कंपनी के पास Elite प्लान भी है जिसकी कीमत 99 रुपये है। यह एक वार्षिक प्लान है और इसमें 11 एप्स का एक्सेस मिलेगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें