बयान और वीडियो वाले तालिबानी ऐप को गूगल ने हटाया

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Tue, 05 Apr 2016 03:16 PM IST
सार
विज्ञापन
Taliban app removed from Google Play Store

    विस्तार

    गूगल प्ले स्टोर से इस्लामी चरमपंथी समूह तालिबान का ऐप 'आलमराह' हटा दिया गया है। चरमपंथी समूह ने ये ऐप एंड्रॉयड फोन के लिए बनाया था। इस ऐप में मौजूद सामग्री पश्तो भाषा में है।

    इसमें अफ़ग़ानिस्तान में समूह की गतिविधियों से जुड़े चरमपंथियों के बयान और वीडियो भी शामिल हैं। इसे एक अप्रैल को लॉन्च किया गया था। जब लॉन्च होने के कुछ ही देर बाद ये ऐप प्ले स्टोर पर नज़र नहीं आया तो चरमपंथी समूह ने इसके लिए 'तकनीकी कारणों' को जिम्मेदार बताया था।

    विज्ञापन

    इसकी जानकारी अमरीका स्थित संगठन साइट इंटेल ग्रुप ने दी थी। ये ग्रुप जिहादी गतिविधियों पर नज़र रखता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि, बीबीसी का मानना है कि इस ऐप को हटाने की वजह गूगल ऐप पॉलिसी का उल्लंघन है जो नफ़रत फैलाने वाली बातों को प्रसारित करने की इजाज़त नहीं देती है।

    गूगल ने इस मुद्दे पर कुछ कहने से इंकार किया है। गूगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हमारी नीतियां उपभोक्ताओं और डेवलपर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार की गई हैं। यही वजह है कि हम इन नीतियों का पालन नहीं करने वाले ऐप को गूगल प्ले से हटा देते हैं।"

    वहीं तालिबान के एक प्रवक्ता ने ब्लूमबर्ग को बताया कि ये ऐप उनके दुनिया भर के लोगों तक पहुंचने के आधुनिक तकनीकी प्रयासों का हिस्सा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें