Swiggy के कर्मचारी रिटायरमेंट तक कर सकेंगे घर से काम, तीन महीने में एक बार आना होगा ऑफिस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Jul 2022 10:22 AM IST
सार

स्विगी के 5,000 कर्मचारी फिलहाल देश के 487 शहरों में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल से चल रहे वर्क फ्रॉम होम के दौरान प्रोडक्टिविटी बढ़ने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।

Swiggy Allows Permanent Work From Anywhere for Most Teams
Swiggy - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फुड डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी Swiggy ने अपने कर्मचारियों को हमेशा के लिए वर्क फ्रॉम होम सुविधा देने का फैसला किया है। नया नियम Swiggy के कई विभागों पर लागू होगा। कर्मचारियों को प्रत्येक तीन महीने में एक बार ऑफिस आना होगा। बता दें कि स्विगी के 5,000 कर्मचारी फिलहाल देश के 487 शहरों में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल से चल रहे वर्क फ्रॉम होम के दौरान प्रोडक्टिविटी बढ़ने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।

    स्विगी के मानव संसाधन प्रमुख गिरीश मेनन ने कहा, "हमारा ध्यान कर्मचारियों को उनकी नौकरी की रूपरेखा के भीतर उनके कामकाजी जीवन में अधिक से अधिक लचीलेपन के साथ सक्षम बनाना था। हमने कर्मचारियों, प्रबंधकों और टीम लीडर की बातों को सुनने के साथ-साथ वैश्विक और स्थानीय प्रतिभा के रुझान को भी देखा।"

    बता दें कि मई में स्विगी ने डाइनिंग आउट और रेस्तरां टेक प्लेटफॉर्म डाइनआउट का अधिग्रहण किया, हालांकि कंपनी ने यह भी कहा कि अधिग्रहण के बाद डाइनआउट एक स्वतंत्र एप के रूप में काम करना जारी रखेगा। स्विगी ने कुछ दिन पहले ही एक 'स्विगी वन' मेंबरशिप प्रोग्राम भी पेश किया है, जो अपने ग्राहकों को इसकी ऑन-डिमांड सेवाओं का लाभ देता है। स्विगी से पहले ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई कंपनियों ने भी हमेशा के लिए घर से काम करने की सुविधा दी है। वहीं मेटा और गूगल ने अब कर्मचारियों को ऑफिस बुलाना शुरू कर दिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें