Hellokidney: सरकार ने लॉन्च किया स्पेशल एप, अब स्मार्टफोन से होगी किडनी की देखभाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Apr 2024 03:17 PM IST
सार

इस परियोजना की शुरुआत उद्दानम, ए कोंडुरु और कृष्णा और गुंटूर जिलों के दो मंडलों में होने वाली है। HelloKidney एप से आप अपनी किडनी की सेहत को 24 घंटे ट्रैक कर सकते हैं और अपने डॉक्टर को इसकी पूरी जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
State government to screen kidney diseases with AI-powered mobile app called hellokidney
HelloKidney App - फोटो : play store

    विस्तार

    किडनी शरीर का एक अभिन्न और जरूरी अंग है। केवल किडनी में दिक्कत होने से शरीर के कई हिस्से बीमार हो जाते हैं। ऐसे में किडनी की सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। आजकल ब्लड प्रेशर से लेकर ईसीजी तक की जानकारी मोबाइल फोन से मिल जा रही है। ऐसे में सरकार ने किडनी के लिए भी एक स्पेशल एप लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप अपनी किडनी की सेहत का ख्याल रख सकते हैं। इस एप का नाम HelloKidney है। आइए जानते हैं कि इसके बारे में...

    HelloKidney एप को आप गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को 4पी हेल्थकेयर ने तैयार किया है। डिजिटल इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से HelloKidney एप के बारे में जानकारी दी है।

    विज्ञापन

    आंध्र प्रदेश सरकार एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी द्वारा समर्थित इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एप से किडनी रोगों की जांच शुरू करने की योजना बना रही है। केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत इस पायलट प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दे दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें