भारत समेत कई देशों में महंगे हुए Spotify के प्रीमियम प्लान, जानें नई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jul 2023 12:52 PM IST
सार

पहले Apple, Amazon और Tidal ने भी अपने प्लान महंगे किए हैं। पिछले सप्ताह YouTube के मासिक और वार्षिक दोनों प्लान महंगे हुए हैं। यूट्यूब की सब्सक्रिप्शन सर्विस 2018 में लॉन्च हुई थी और उसके बाद पहली बार प्लान की कीमतों में इजाफा हुआ है।

Spotify Raises Premium Plans Prices Across Several Countries
Spotify - फोटो : iStock

    विस्तार

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप Spotify ने अपने प्रीमियम प्लान की कीमतें कई देशों में बढ़ा दी है जिनमें अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि घाटे से उबरने के लिए Spotify ने यह फैसला लिया है। कंपनी को उम्मीद है कि प्रीमियम प्लान के महंगे होने से रेवेन्यू में इजाफा होगा।

    Spotify के प्लान 1 डॉलर यानी करीब 80 रुपये तक महंगे हुए हैं। अब अमेरिका में प्रीमियम सिंगल प्लान की कीमत 10.99 डॉलर यानी करीब 900 रुपये हो गई है, वहीं डुओ प्लान की कीमत 14.99 डॉलर यानी करीब 1,230 रुपये, फैमिली प्लान की कीमत 16.99 डॉलर यानी करीब 1,390 रुपये और स्टूडेंट प्लान की कीमत 5.99 डॉलर यानी करीब 490 रुपये हो गई है।

    घाटे का पाटने के लिए ही Spotify ने कुछ दिन पहले छंटनी की है। इसके अलावा पॉडकास्ट की टीम में भी कंपनी ने बदलाव किया है। कंपनी ने पॉडकास्ट में भारी-भरकम निवेश करने की भी प्लानिंग की है।

    इससे पहले Apple, Amazon और Tidal ने भी अपने प्लान महंगे किए हैं। पिछले सप्ताह YouTube के मासिक और वार्षिक दोनों प्लान महंगे हुए हैं। यूट्यूब की सब्सक्रिप्शन सर्विस 2018 में लॉन्च हुई थी और उसके बाद पहली बार प्लान की कीमतों में इजाफा हुआ है।

    भारत की बात करें तो भारत में Spotify के प्रीमियम प्लान की कीमत में 7 रुपये प्रतिदिन का इजाफा हुआ है। प्रीमियम इंडिविजुअल प्लान की कीमत अब भारत में 119 रुपये प्रति महीना हो गई है, वहीं डुओ प्लान की कीमत 149 रुपये और फैमिली प्लान की कीमत 179 रुपये हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें