नींद में कितने खर्राटे लेते हैं आप, रिकॉर्ड करके बताएगा यह ऐप

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
SnoreLab aap that Record Your Snoring
SnoreLab

    आप में से शायद कई लोगों को नींद में खर्राटे लेने की आदत होगी। ऐसे में कई बार हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। खर्राटे का पता आपको भले ही ना चलता हो लेकिन आपके साथ होने वाले की नींद जरूर खराब हो जाती है।

    अगर आपको खर्राटे की समस्या है तो आप कई सारे उपाय भी करते होंगे, लेकिन आप चाहें तो अपने खर्राटे को एक मोबाइल ऐप के जरिए ट्रैक भी कर सकते हैं। इस ऐप का नाम SnoreLab : Record Your Snoring है जो गूगल प्ले-स्टोर पर आसानी से फ्री में मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है SnoreLab : Record Your Snoring ऐप?

    SnoreLab
    SnoreLab

    इस ऐप की मदद से आप अपने सोने का समय, खर्राटे को ट्रैक कर सकते हैं और उसे रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से रोज के खर्राटे पर नजर रख सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपने सोते वक्त कितने खर्राटे लिए और कितनी जोर से लिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इस ऐप की मदद से आपको पचा चल जाएगा कि आप खर्राटे की जो दवा ले रहे हैं वह काम कर भी रही या नहीं। रिकॉर्ड हुए खर्राटे की आवाज को आप किसी के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें