चुटकी: व्हाट्सएप हुआ ठप तो सिग्नल ने कहा- स्वागत है आप सभी का
व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के सामने आने के बाद सिग्नल को लोगों ने खूब डाउनलोड किया है। अब जब व्हाट्सएप ठप पड़ा तो Singal ने यूजर्स का वेलकम किया। सिग्नल ने ट्वीट करके कहा 'Welcome everyone!'।

विस्तार
शुक्रवार की रात को फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ठप पड़ गए थे। लोग ना मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही उन्हें किसी का मैसेज मिल रहा था। इस समस्या से केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के यूजर्स को जूझना पड़ा। व्हाट्सएप के ठप होने के बाद मैसेजिंग एप सिग्नल ने चुटकी ली है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के सामने आने के बाद सिग्नल को लोगों ने खूब डाउनलोड किया है। अब जब व्हाट्सएप ठप पड़ा तो Singal ने यूजर्स का वेलकम किया। सिग्नल ने ट्वीट करके कहा 'Welcome everyone!'।
व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के ठप होने के बाद सिग्नल ने ट्वीट करके कहा, 'सिग्नल के रजिस्ट्रेशन के एक सुरक्षित सर्वर के जरिए होते हैं। आप सभी का स्वागत है। व्हाट्सएप आउटेज पर लोग एकजूट होकर टीम काम कर रही है। टेक इंडस्ट्री से बाहर के लोग कभी समझ नहीं पाएंगे कि विकेंड पर आउटेज का इंतजार करना कितना मुश्किल होता है।'
ट्विटर पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप डाउन के ट्रेंड के बाद फेसबुक की गेमिंग टीम ने कहा कि इस आउटेज पर कई टीमें एक साथ काम कर रही हैं। जल्द ही हम आपको अपडेट करेंगे। एक तकनीकी समस्या के कारण फेसबुक की सेवाएं बाधित हुई हैं।
बता दें कि व्हाट्सएप के डाउन होने की समस्या शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आई। भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि फेसबुक कहीं चल रहा था तो कहीं-कहीं इसे लेकर यूजर्स को दिक्कतें आईं। व्हाट्सएप में दिक्कत आने के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग अपने-अपने अंदाज में इसे लेकर चुटकी लेने लगे। ट्विटर पर #WhatsAppDown और #serverdown भी ट्रेंड होने लगा था।
स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक उपयोगकर्ताओं ने दिक्कत होने की शिकायत की। हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। व्हाट्सएप डाउन होने पर सोशल मीडिया कंपनी की ओर से बयान जारी किया गया। कंपनी ने कहा लोगों को धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद कहा। व्हाट्सएप ने कहा कि 45 मिनट तक सेवा बाधित रही, लेकिन हम वापस आ गए हैं।
- मेड इन इंडिया: लावा ने एक साथ लॉन्च किए तीन टैबलेट, शुरुआती कीमत 7,399 रुपये
- Samsung Galaxy A52 First Look: शानदार फिनिश और कलर वाला स्मार्टफोन
- सैमसंग गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, नहीं आया 5जी मॉडल
- दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल के नेटवर्क में दिक्कत, ग्राहकों को नहीं मिल रही 4G की स्पीड