Signal का नया फीचर: अब बिना चैट गंवाए बदल सकते हैं मोबाइल नंबर, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Feb 2022 03:10 PM IST
सार

सिग्नल ने कहा है कि उसके चैट एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होते हैं और किसी भी सर्वर पर चैट स्टोर नहीं होते हैं। नया फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों एप्स के साथ मिलेगा।

Signal Users Can Now Change Registered Phone Number Without Losing Chat History
Change Your Number on Signal - फोटो : signal blog

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप सिग्नल (Signal) ने अपने यूजर्स को अब तक का सबसे बड़ा फीचर ऐसा है। Signal के यूजर्स अब अपने चैट हिस्ट्री खोए बिना अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। ऐसी सुविधा व्हाट्सएप में पहले से है। आमतौर पर जब भी आप किसी मैसेजिंग एप के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलते हैं तो पहले नंबर के चैट खत्म हो जाते हैं।

    Signal ने ट्वीट करके कहा है कि नए अपडेट के बारे में यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जा रही है। सिग्नल ने कहा है कि उसके चैट एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होते हैं और किसी भी सर्वर पर चैट स्टोर नहीं होते हैं। नया फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों एप्स के साथ मिलेगा। नया फीचर एंड्रॉयड के वर्जन नंबर पर v5.30.6 पर iOS के वर्जन पर v5.27.1 पर उपलब्ध है।

    Signal का नया फीचर: अब बिना चैट गंवाए बदल सकते हैं मोबाइल नंबर, यह है तरीका

    Signal पर कैसे बदलें

    • Signal एप को ओपन करें।
    • प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
    • अब सेटिंग में जाएं और चेंज फोन नंबर के विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब पुराना मोबाइल नंबर डालें, फिर नया मोबाइल नंबर डालें।
    • अब Continue पर क्लिक करें और Confirm करें।
    • अब स्क्रीन पर आने वाले निर्देश का पालन करें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें