सावधान: WhatsApp पर हार्ट इमोजी भेजना पहुंचा सकता है जेल, 20 लाख का जुर्माना भी, पढ़ें यह कानून

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Feb 2022 04:28 PM IST
सार

सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर रेड हार्ट इमोजी भेजने पर 100,000 सऊदी रियाल यानी करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। इस जुर्माने का साथ दो से पांच साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

विज्ञापन
Sending Red Heart Emoji On WhatsApp may put you in jail You Could Be Fined Rs 20 Lakh In Saudi Arabia
whatsapp heart emoji - फोटो : amarujala

    विस्तार

    व्हाट्सएप आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। व्हाट्सएप पर लोग पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल तक बातें कर रहे हैं, लेकिन आपको जानकर झटका लगेगा कि व्हाट्सएप पर चैटिंग की यह लत आपको जेल पहुंचा सकती है और 20 लाख रुपये तक का भारी-भरकम जुर्माना भी लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के साइबर क्राइम एक्सपर्ट का कहना है कि व्हाट्सएप पर रेड हार्ट इमोजी (दिल वाली लाल इमोजी) भेजने पर आप कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं।

    रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर रेड हार्ट इमोजी भेजने पर 100,000 सऊदी रियाल यानी करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। इस जुर्माने का साथ दो से पांच साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

    विज्ञापन

    गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब की एंटी फ्रॉड एसोसिएशन के सदस्य अल मोआताज कुतबी ने अपने एक बयान में कहा है कि व्हाट्सएप पर रेड हार्ट इमोजी भेजना का मतलब उत्पीड़न है। उन्होंने आगे कहा कि ऑनलाइन चैट के दौरान कुछ तस्वीरें और इमोजी उत्पीड़न के अपराध में बदल सकती हैं, हालांकि किसी के ऊपर तभी कार्रवाई होगी जब उसके खिलाफ कोई मुकदमा दायर करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कुतबी ने इस संबंध में लोगों को आगाह करते हुए एक रिलीज भी जारी किया है जिसमें रेड हार्ट इमोजी को लेकर खासतौर पर हिदायत दी गई है। कुटबी के मुताबिक उत्पीड़न को किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के प्रति यौन संबंध के साथ हर बयान, कार्य या इशारा के रूप में देखा जा सकता है जो उसके शरीर को छूता है या ऐसा इरादा रखता है। इसमें इमोजी भी शामिल है। रेड हार्ट इमोजी के अलावा लाल गुलाब वाला इमोजी भी आपको मुसीबत में डाल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें