एसबीआई ग्राहकों को योनो ऐप के इस्तेमाल पर मिलेगी 10 फीसदी छूट 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 15 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
SBI customers get 10 percent discount on using Yono app
Yono app

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो से शॉपिंग करने पर अतिरिक्त छूट तथा कैशबैक का लाभ मिलेगा। योनो (यू ओन्ली नीड वन) एसबीआई का डिजिटल ऐप है, जिसके जरिये ग्राहकों को विभिन्न तरह की सेवाएं मिलती हैं। यह ऐप कागज रहित बैंकिंग के अलावा, वित्तीय उत्पादों में निवेश की पेशकश करता है, साथ ही इसके जरिये ग्राहक शॉपिंग भी कर सकते हैं, क्योंकि इस पर 85 ई-कॉमर्स कंपनियां मौजूद हैं। एसबीआई ने कहा कि डिजिटल शॉपिंग फेस्टिवल के साथ आने वाला यह अब तक का पहला बैंक है, जिसमें 16-21 अक्तूबर तक एसबीआई क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी तक की छूट तथा कैशबैक प्रदान मिलेगा।

    कौन-से प्रोडक्ट्स खरीदने पर मिलेगा कैशबैक

    Yono app
    Yono app

    एसबीईआई ने 10 फीसदी छूट की घोषणा करते हुए कहा, 'हम अपने ग्राहकों को योनो ऐप से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। कैशबैका का पैसा ग्राहकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड में जाएगा। यह ऑफर 16-21 अक्टूबर तक ही है। इसके लिए हमने 14 ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ साझेदारी की है।' योनो ऐप के साथ 10 फीसदी कैशबैक के अलावा ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग पर और भी कई सारे ऑफर्स मिलेंगे। कैशबैक ऑफर इलेक्ट्रॉनिक, फैशन, गिफ्टिंग, ज्वैलरी, फर्निचर और ट्रैवल कैटेगरी के लिए प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर है। एसबीआई के कैशबैक ऑफर का फायदा आप अमेजन, जबॉन्ग, मिंत्रा, कल्याण, ओयो जैसे ब्रांड्स के सामान के साथ उठा सकते हैं।

    विज्ञापन

    एक साल का होने वाला है योनो

    एसबीआई का योनो ऐप जल्द ही अपना एक साल पूरा करने वाला है। इस ऐप को बैंक ने पिछले साल नवंबर में लांच किया था। अभी तक 3 मिलियन लोग इसको डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं प्रतिदिन 25 हजार लोग रोजाना इससे जुड़ रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें