सावधान ! Sarahah App सेव कर रहा है आपके कॉन्टेक्ट नंबर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Aug 2017 05:24 PM IST
Sarahah App stored your contact list without permission
Sarahah App

    सराहा ऐप ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में तहलका मचा रहा है। फेसबुक ओपन करते ही Sarahah के मैसेज ही दिख रहे हैं। इसके पीछे वजह है कि यूजर्स अपना नाम बताए बिना ही लोगों को मैसेज भेज और रिसीव कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर नहीं दिखेंगे Sarahah के मैसेज, अपनाएं यह ट्रिक

    इसी बीच खबर है कि सराहा ऐप यूजर्स की परमिशन के बिना ही अपने सर्वर पर यूजर्स के फोन कॉन्टेक्ट अपलोड कर रहा है। इसका खुलासा सबसे पहले आईटी सिक्योरिटी कंसल्टिंग फर्म बिशप फॉक्स में एक वरिष्ठ सिक्योरिटी विश्लेषक जैकरी जूलियन ने किया। उन्होंने बताया कि सराहा इसके लिए मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर BURP Suite का इस्तेमाल कर रहा है।

    ये भी पढ़ेंः फ्री में लेना चाहते हैं पब्लिक Wi-Fi का मजा तो करें यह काम

    जूलियन के खुलासे के मुताबिक यूजर्स द्वारा ऐप में लॉगइन करते ही ऐप ईमेल और फोन कॉन्टेक्ट को अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्टोर कर लेता है। हालांकि इसके लिए ऐप यूजर्स की परमिशन लेता है लेकिन यहां सवाल इसलिए उठा है क्योंकि ऐप में कॉन्टेक्ट की जरूरत ही नहीं है।

    वहीं इस मामले पर सराहा के संस्थापक जैन अल-आबिदीन तौफीक ने कहा कि कॉन्टेक्ट लिस्ट को आने वाले एक फीचर 'find your friends' के लिए अपलोड किया जा रहा है। फिलहाल इस फीचर को रिलीज नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बाद में कॉन्टेक्ट डिटेल को हटा लिया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें