Coronavirus: Samsung ने खास मोबाइल एप किया तैयार, वायरस को रोकने में करेगा मदद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 18 Apr 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Samsung develop hand wash app to save users from coronavirus know about everything
Samsung India - फोटो : Samsung India

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हैंड वॉश एप तैयार किया है। यह एप गैलेक्सी वॉच के यूजर्स के लिए पेश किया गया है। हैंड वॉश एप में यूजर्स को समय-समय पर हाथ धोने का रिमांडर देता है। इसके अलावा यूजर्स को हाथ धोने के बाद इस एप से फीडबैक भी मिलता है। वहीं, एप को विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें लोगों से कम-से-कम 20 सेकेंड तक हाथ धोने के लिए कहा गया था।

    सैमसंग का लेटेस्ट हैंड वॉश एप यूजर्स को समय-समय पर हाथ धोने के लिए रिमांडर देता है, जिससे यूजर्स खतरनाक कोरोना वायरस से बचे रह सके। इसके साथ ही यह मोबाइल एप अपने यूजर्स हाथ धोने से जुड़ी जानकारी भी देता है। वहीं, इस एप की खास बात यह है कि यूजर्स अपने हिसाब से इसमें रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    सैमसंग ने इस एप में 25 सेकेंड का टाइमर दिया है, जिसमें 5 सेकेंड साबुन लगाने के हैं और बांकि के बचे 20 सेकेंड हाथ धोने के लिए मिलते हैं। कंपनी ने इस एप को विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर बनाया है। इसके अलावा यूजर्स को इस एप से फीडबैक भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कोविड-19 के खिलाफ जंग में सहयोग करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत सैमसंग ने कुछ दिनों पहले केंद्र व राज्य सरकारों को 20 करोड़ रुपये की मदद देने की थी। सैमसंग ने महामारी को रोकने के लिए पीएम केयर्स फंड में 15 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश व तमिलनाडू राज्य सरकारों को 5 करोड़ रुपये का सहायता की थी।

    इसके अलावा, संपूर्ण भारत में सैमसंग के कर्मचारी भी अपना व्यक्तिगत योगदान दिया है। वहीं, कंपनी का कहना था कि हम कर्मचारियों के बराबर राशि का योगदान करेंगे और कुल राशि को आने वाले हफ्तों में पीएम केयर्स फंड में दान किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें