Instagram Scam: इंस्टाग्राम स्कैम की कैसे करें पहचान, बचाव के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
इंस्टाग्राम चलाने वाले हो जाएं सावधान। जी हां, अगर आप लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो स्कैम से बचने के लिए इन खास बातों का ध्यान रखें। आगे जानिए किस तरह से स्कैम की पहचान करें और कैसे बचें।

विस्तार
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथियार लेकर आ रहे हैं। अधिकतर लोगों को सही जानकारी नहीं होती है, ऐसे में लोग आसानी से स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं। बाजार में इन दिनों एक नए और अलग तरह का स्कैम चल रहा है। इस स्कैम का नाम है इंस्टाग्राम स्कैम। जी हां, इंस्टाग्राम स्कैम के जरिए साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी लोकप्रिय है, यही वजह है कि स्कैमर्स आसानी से अपना शिकार तलाश लेते हैं।
इंस्टाग्राम पर स्कैमर्स फिशिंग अटैक के जरिए पीड़ितों से पैसे ठगने की पूरी कोशिश करते हैं। साइबर अपराधी लोगों को इस बात का विश्वास दिला देते हैं कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत है। स्कैमर्स कई तरीकों से यूजर्स को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि ज्यादातर स्कैमर्स किसी मकसद के साथ ही लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसमें पैसा या फिर किसी तरह की खास जानकारी हासिल करना मुख्य हो सकता है।
- इंस्टाग्राम पर कई स्कैमर्स लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे मांगते हैं। फ्रॉड करने वाले खुद को जरूरतमंद और पीड़ित दिखाते हैं। कई बार स्कैमर्स झूठे प्यार का भी सहारा लेते हैं।
- स्कैमर्स लोगों को फर्जी लॉटरी, ऑफर्स के जाल में फंसाकर उनसे शुल्क के तौर पर पैसे मांगते हैं। इसके साथ ही बिना ब्याज के लोन का भी दिखावा करते हैं।
- इंस्टाग्राम पर लोगों को फर्जी नौकरी और नकली निवेश के जाल में फंसाया जाता है। इसके बाद किसी चार्ज या फीस के तौर पर उनसे ठगी की जाती है।
- इसके अलावा फर्जी ईमेल या फिर एसएमएस के जरिए लोगों से उनसे पर्सनल जानकारी ली जाती है। इसके बाद उन्हें पैसे देने के लिए मजबूर किया जाता है।
- Elon Musk: इस देश के लोगों को मिलेगी स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा, एलन मस्क के लिए आई खुशखबरी
- इन यूजर्स को मिलेगा व्हाट्सएप का नया फीचर, दूर होगी बड़ी चिंता
- फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे करें अनलिंक, फॉलो करें प्रोसेस
- Tech Tips: स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन फीचर से आईफोन को मिलती है अचूक सुरक्षा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका