सावधान! इन पांच एंड्रॉयड एप से रहें सतर्क, आपका बैंक अकाउंट हो सकता है हैक
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, पोलैंड, स्पेन और इटली जैसे देशों में भी इस ट्रोजन का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा है और इस तरह के ट्रोजन वाले एप की जल्दी पहचान करना भी मुश्किल है।

विस्तार
यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कई एंड्रॉयड एप बैंकिंग के लिए खतरा बन सकते हैं। नीदरलैंड की एक फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कुछ एंड्रॉयड एप की जानकारी दी है, जो अपने एप के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस में ट्रोजन वायरस को इंस्टॉल कर रहे हैं। यह यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स, अकाउंट नंबर और अन्य वित्तीय जानकारियों को चुरा सकता है। यदि आपके फोन में भी ये एप हैं तो आप इन्हें तुरंत अपने फोन से डिलीट कर दें।
नीदरलैंड की इस कंप्यूटर सपोर्ट फर्म का नाम Threat Fabric है। रिसर्चर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि एंड्रॉयड बैंकिंग ट्रोजन को डिस्ट्रीब्यूट करने का यह तरीका बहुत खतरनाक है क्योंकि पीड़ितों को इसके बारे में देर से पता चलता है और तब तक उनकी बैंकिंग और पर्सनल जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाती है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, पोलैंड, स्पेन और इटली जैसे देशों में भी इस ट्रोजन का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा है और इस तरह के ट्रोजन वाले एप की जल्दी पहचान करना भी मुश्किल है।
ये भी पढ़ें: New IT rules: ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों को स्थानीय कानूनों का करना होगा पालन, आईटी मंत्री चंद्रशेखर
कंप्यूटर सपोर्ट फर्म ने इन पांच एंड्रॉयड एप्स को डिवाइसेज से तुरंत हटाने की सलाह दी है। ये एप्स My Finances Tracker, File Manager Small, Lite, Zetter Authentication, Codice Fiscale 2022 और Recover Audio, Images & Videos हैं। यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई एप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।