PUBG Mobile और Free Fire इस देश में जल्द हो सकते हैं बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Jun 2021 04:44 PM IST
सार

बांग्लादेश सरकार PUBG Mobile और Garena Free Fire को जल्द बैन कर सकती है। सरकार का मानना है कि PUBG Mobile और Garena Free Fire जैसे वीडियो गेम से बच्चों की आदतें खराब हो रही हैं और वे इसके आदी हो रहे हैं।

विज्ञापन
PUBG Mobile and Garena Free Fire likely to get banned in Bangladesh soon
पबजी - फोटो : File

    विस्तार

    भारत सरकार ने पबजी मोबाइल को भारत में पिछले से बैन कर दिया था और एक साल बाद भी पबजी की भारत में वापसी को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है, हालांकि कंपनी ने पबजी मोबाइल के लिए भारत में गूगल प्ले-स्टोर से प्री-रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है लेकिन लॉन्चिंग तारीख अभी भी एक राज ही है। भारत के बाद अब खबर है कि बांग्लादेश जल्द ही PUBG Mobile पर बैन लगाने जा रहा है। भारत में पबजी समेत कई मोबाइल एप को प्राइवेसी और सिक्योरिटी की वजह से बैन किया गया था लेकिन बांग्लादेश में PUBG Mobile और Garena Free Fire के बैन होने का कारण अलग है।

    Daily Manab Zamin की रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश सरकार PUBG Mobile और Garena Free Fire को जल्द बैन कर सकती है। सरकार का मानना है कि PUBG Mobile और Garena Free Fire जैसे वीडियो गेम से बच्चों की आदतें खराब हो रही हैं और वे इसके आदी हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक PUBG Mobile और Garena Free Fire पर VPN के जरिए बैन लगाया जा सकता है। सरकार का यह भी मानना है कि पबजी मोबाइल जैसे गेम से बच्चे हिंसक हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले पबजी को 2019 में नेपाल में भी बैन किया गया था। भारत और नेपाल के अलावा PUBG Mobile पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कई अन्य देशों में बैन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में पबजी की वापसी

    कंपनी ने पबजी मोबाइल को भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से लॉन्च करने का एलान किया है। गूगल प्ले-स्टोर से Battlegrounds Mobile India के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, हालांकि गेम की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। गूगल प्ले-स्टोर पर BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से आप गेम को सर्च कर सकते हैं, हालांकि इस नाम से कई मिलते-जुलते एप भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं लेकिन आपको सिर्फ उसे चुनना है जिसके नाम के साथ KRAFTON, Inc लिखा हुआ है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें