मोबाइल रिचार्ज पर पेटीएम दे रहा 100 रुपये तक का कैशबैक, 1000 रुपये का रिवॉर्डस भी

पेटीएम ने मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट्स के लिए आकर्षक कैशबैक और अन्य रिवार्ड्स की घोषणा की है। नए यूजर्स पेटीएम पर ‘3 पे 300 कैशबैक ऑफर’ का फायदा ले सकते हैं, जिसमें उन्हें पहले तीन रिचार्ज पर 100 रुपये तक का निश्चित कैशबैक मिलेगा, जबकि मौजूदा यूजर्स हर रिचार्ज पर 1,000 रुपये तक के रिवार्ड्स जीत सकते हैं। यह ऑफर्स जियो, वीआई, एयरटेल, बीएसएनएल और एमटीएनएल की पोस्टपेड सेवाओं के लिए बिल पेमेंट और सभी प्रीपेड रिचार्जेस पर लागू हैं।
रिचार्जेस और बिल पेमेंट्स के लिए रिवार्ड्स पाने के अलावा, यूजर्स कंपनी के रेफरल प्रोग्राम में भाग लेकर अतिरिक्त कैशबैक भी जीत सकते हैं। जब भी आप अपने दोस्तों और परिवार को पेटीएम से रिचार्ज करने के लिए इनवाइट करते हैं तो रेफर करने वाले (आप) और जिसे रेफर किया जाता है, दोनों को 100 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव ने कहा, 'मोबाइल रिचार्जेस और बिल पेमेंट्स सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बार-बार होने वाले खर्चों में से एक है और हम इसे अपने सभी यूजर्स के लिए एक फायदेमंद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले 6 महीनों में हमारे यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और हम 85 फीसदी से ज्यादा कस्टमर रिपीट रेट दर्ज कर रहे हैं। कई नए ऑफर्स के साथ, हमारा लक्ष्य नए यूजर्स तक पहुंचना और मौजूदा यूजर्स द्वारा बार-बार होने वाले ट्रांजैक्शंस को बढ़ाना है।'
बता दें कि पेटीएम ने हाल ही में कहा था कि पेटीएम मनी ने वित्त वर्ष 2022 में एक करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं और सालाना 7.5 करोड़ लेनदेन करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी देश में निधि निर्माण में सबसे प्रमुख भूमिका निभाने वाली बन गई है और 50 फीसदी से अधिक नए यूजर्स कंपनी के प्लेटफॉर्म पर मौजूद डायरेक्ट म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स, आईपीओ, एफएंडओ, ईटीएफ, एनपीएस और डिजिटल गोल्ड जैसे निवेश करने वाले प्रॉडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कंपनी के पास 7 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं और इसने डायरेक्ट म्यूचुअल फंड्स निवेश में करीब 5000 करोड़ रुपये से अधिक का लक्ष्य हासिल कर चुकी है। पेटीएम मनी का लक्ष्य मासिक स्तर पर नए एसआईपी रजिस्ट्रेशंस में 150 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर हासिल करने के साथ अगले कुछ महीनों में कुल मासिक निवेश वॉल्यूम को 200 फीसदी तक बढ़ाने का है।