अलर्ट: भारतीय यूजर्स को टारगेट कर रहे पाकिस्तानी हैकर्स, इन एप्स की आड़ में हो रही घुसपैठ की कोशिश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Sep 2023 09:41 AM IST
सार

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तानी हैकर ग्रुप 'Transparent Tribe' आजकल काफी एक्टिव है और भारतीय यूजर्स को निशाना बनाने के फिराक में है। यह ग्रुप यूट्यूब जैसे एप्स की कॉपी एप के जरिए यूजर्स के फोन में घुसने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Pakistani hackers group using these three apps to target Android users in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    यदि आप भी एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तानी हैकर ग्रुप 'Transparent Tribe' आजकल काफी एक्टिव है और भारतीय यूजर्स को निशाना बनाने के फिराक में है। यह ग्रुप यूट्यूब जैसे एप्स की कॉपी एप के जरिए यूजर्स के फोन में घुसने की कोशिश कर रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक यह ग्रुप YouTube की आड़ में CapraRAT मोबाइल रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) फैला रहा है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी SentinelOne के मुताबिक CapraRAT का इस्तेमाल फोन के सर्विलांस के लिए होता है। अभी तक इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कश्मीर से जुड़े मामलों की जानकारी रखने वाले और पाकिस्तान से संबंधित मामलों पर काम करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ निगरानी के लिए किया गया है।

    विज्ञापन

    ट्रेंड माइक्रो के मुताबिक CapraRAT, AndroRAT के सोर्स कोड पर आधारित है। यह हैकर ग्रुप मिलिट्री और भारत और पाकिस्तान दोनों में सैन्य और राजनयिक कर्मियों को टारगेट करने के लिए जाना जाता है। CapraRAT एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से किसी भी एंड्रॉयड फोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लिया जा सकता है। CapraRAT एक एंड्रॉयड फ्रेमवर्क है जो कि RAT फीचर को छिपा देता है। इसका मतलब यह है कि इस ट्रोजन के साथ कोई एप आपके फोन में है तो आपको पता ही नहीं चलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें