ChatGPT Not Working: फिर हुआ डाउन चैटजीपीटी, यूजर्स को लॉगिन और चैट में आई दिक्कत; जानें क्या है पूरा मामला

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 25 Jul 2026 04:55 PM IST
सार

ChatGPT Down:

क्या आपका ChatGPT भी काम नहीं कर रहा? अगर आपको भी लॉगिन, चैट या API इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। आज चैटजीपीटी की कई सेवाएं प्रभावित हुईं। जानिए आखिर क्या हुआ और OpenAI ने क्या जानकारी दी।

विज्ञापन
OpenAI Confirms ChatGPT Outage Report Service Disruptions
चैटजीपीटी - फोटो : X

    विस्तार

    ChatGPT Outage

    : आज यानी शुक्रवार दोपहर अगर आपका चैटजीपीटी अचानक काम करना बंद कर गया या लॉगिन करने में दिक्कत आई, तो इसकी वजह कोई तकनीकी समस्या है। बल्कि 25 जुलाई 2026 को ओपनएआई के AI चैटबॉट चैटजीपीटी की कई सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके चलते दुनिया भर के हजारों यूजर्स को लॉगिन, चैट और API एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    आज दोपहर करीब 2:54 बजे डाउनडिटेक्टर पर चैटजीपीटी से जुड़ी शिकायतें तेजी से बढ़ने लगीं। जहां सामान्य तौर पर केवल कुछ रिपोर्ट्स आती हैं, वहीं कुछ ही समय में शिकायतों की संख्या 1,560 से अधिक पहुंच गई। इससे साफ हुआ कि समस्या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी।

    विज्ञापन

    यूजर्स को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

    इस आउटेज के दौरान कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह की दिक्कतें बताईं। जैसे कि लॉगिन नहीं हो पाना, नई चैट शुरू करने में समस्या, पुरानी चैट हिस्ट्री एक्सेस न होना, मैसेज भेजने में दिक्कत, वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों का प्रभावित होना और एपीआई सेवाओं का सही तरह से काम न करना। यूजर्स को इन समस्याओं का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किन सेवाओं पर सबसे ज्यादा असर पड़ा?

    • लगभग 80% शिकायतें चैटजीपीटी से संबंधित रहीं।
    • करीब 8% समस्याएं मोबाइल एप से जुड़ी थीं।
    • वहीं, लगभग 6% शिकायतें API एक्सेस को लेकर दर्ज की गईं।
    • इसके अलावा DALL-E, Sora, Codex और वेब ब्राउजर के जरिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ अन्य सेवाओं पर भी असर देखा गया।

    OpenAI ने क्या कहा?

    कंपनी ने अपने स्टेटस पेज पर इस तकनीकी समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी प्रभावित सेवाओं की जांच कर रही है। साथ ही कुछ मिटिगेशन समाधान संबंधी कदम लागू किए गए हैं और सिस्टम की रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    दोबारा शुरू हुई सर्विस

    हालांकि यह आउटेज भारत में महज कुछ ही देर का रहा। इसका असर भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में दिखाई दिया था। जिसके बाद कंपनी ने भी इस डाउन होने की बात स्वीकार की थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें