वीडियो गेम बन रहा जानलेवा: किसी ने मां को मार दिया तो कोई फंदे से लटक गया, इन्हें रोकिए
ताजा मामला लखनऊ का है जहां पबजी गेम के आदी एक नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी है और शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा।

विस्तार
वीडियो गेम की लत को लेकर अच्छी खबरें शायद ही पढ़ने को मिलती हैं लेकिन बुरी खबरें लगातार आ रही हैं। वीडियो की दीवानगी अब पागलपन में बदल रही है। पबजी जैसे बैटलग्राउंड गेम बच्चों की दिमाग तक कितना गहरा प्रभाव डाल रहे हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लखनऊ में पबजी गेम के आदी एक नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी है और शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। उसने अपनी छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। तीन दिन बाद जब बदबू फैलने लगी तब बात खुली।
बच्चों को समझदार नहीं पागल बना रहा वीडियो गेम

2020 में अमेरिका के सीएस मोट्ट चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ने एक सर्वे में दावा किया गया था कि वीडियो गेम खेलने से बच्चे समझदार बनते हैं। सर्वे में शामिल 71 फीसदी माता-पिता ने माना था कि वीडियो गेम खेलना उनके बच्चों के लिए बढ़िया है और वीडियो गेम खेलने से बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं 44 फीसदी पैरेंट्स वीडियो गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
ऑनलाइन वीडियो गेम की वजह से हिंसक हो रहे बच्चे

सर्वे और वास्तविकता में जमीन-आसमान का फर्क है। सर्वे कहता है कि वीडियो गेम खेलने से बच्चे समझदार बनते हैं और जमीनी हकीकत यह है कि बच्चे हिंसक बन रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है। इससे पहले भी देश में इस तरह की गई घटनाएं हो चुकी हैं। आइए इन पर डालते हैं एक नजर....