एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए लांच हुआ Tor ब्राउजर, जानें इसके फायदे

अगर आप भी एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और अपनी निजता को लेकर गंभीर हैं तो यह खबर आपके काम की है। साथ ही यदि आपको गूगल क्रोम पर कोई संदेह है या फिर आप उसे सुरक्षित नहीं मानते हैं तो आपके टॉर ब्राउजर का एंड्रॉयड एप लांच हो गया है।
वैसे यदि आपको नहीं पता है तो आपको बता दें कि टॉर ब्राउजर के जरिए आपको कोई ट्रैक नहीं कर सकता। इस ब्राउजर का इस्तेमाल इंटरनेट पर अपनी पहचान छुपाने के लिए किया जाता है। टॉर का दावा है कि इसके ब्राउजर के जरिए इंटरनेट ब्राउज या सर्फिंग करने पर आपकी प्राइवेसी बरकरार रहेगी। गूगल जैसी कंपनियां भी आपकी लोकेशन को ट्रैक नहीं कर पाएंगी।
टॉर ब्राउजर की खासियतें
इस ब्राउजर में इंटरनेट इस्तेमाल करने पर आपकी कूकिज अपने आप डिलीट हो जाती है। साथ ही आपकी आईपी एड्रेस बार-बार बदलते रहती है। ऐसे में आपको कोई जल्दी ट्रैक नहीं कर पाएगा कि आप कहां से इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं। टॉर ब्राउजर आपके द्वारा सर्च किए जा रही वेबसाइट की यूआरएल के डोमेन को भी बदल देता है। जैसे- .com, .onion हो जाएगा।
ऐसे में यह भी पता लगाना मुश्किल है कि आप कौन सी वेबसाइट पर सर्फिंग कर रहे हैं। साथ ही टॉर ब्राउजर में आपके द्वारा सर्च किए गए डाटा इनक्रिप्ट कर दिया जाता है। हालांकि टॉर ब्राउजर के साथ दिक्कत यह भी है कि आपको इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियां कुछ साइट्स को ब्लॉक कर सकती हैं। टॉर ब्राउजर के अल्फा वर्जन को आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।