गूगल ने दी बड़ी सुविधा, अब पिन कोड से भी मैप में सर्च कर सकेंगे एड्रेस
गूगल मैप्स के लिए पहली बार 2018 में पिन कोड सर्च का फीचर दिया गया था जिसे सरकारी संस्थाओं और NGO ने इस्तेमाल किया।

विस्तार
गूगल ने अपने मैप्स में बड़ी सुविधा दे दी है। नए अपडेट के बाद आप गूगल मैप्स पर पिन कोड की मदद से भी एड्रेस सर्च कर सकेंगे और किसी को अपने पिन कोड के साथ एड्रेस शेयर भी कर सकेंगे। गूगल ने कहा है कि पिन कोड के जरिए सर्च का विकल्प गूगल मैप्स में पहली बार भारत में जारी किया गया है।
गूगल ने कहा है कि पिन कोड के जरिए सर्च रिजल्ट में उस एड्रेस का भी रिजल्ट आएगा जिसे बहुत ही कम लोग जानते हैं। गूगल मैप्स के लिए पहली बार 2018 में पिन कोड सर्च का फीचर दिया गया था जिसे सरकारी संस्थाओं और NGO ने इस्तेमाल किया। गूगल ने इस फीचर को एक महीने पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया है जिसका फायदा अभी तक 3,00,000 लोगों को मिल चुका है।
स्मार्टफोन और अन्य गैजेट में पिछले दो साल से डार्क मोड काफी लोकप्रिय हुआ है। कई सारे एप्स भी एप डार्क मोड के साथ आ रहे हैं। आप में से कई लोग अपने आईफोन पर गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते होंगे। हाल ही में गूगल मैप्स के आईओएस एप में डार्क मोड आया है। आईओएस के डार्क मोड का इंतजार लंबे समय से हो रहा था। एपल ने iOS 13 के साथ आईफोन में डार्क मोड का सपोर्ट दिया था।
बता दें कि पिछले साल नवंबर में गूगल ने आईओएस के लिए मैप्स एप में डार्क मोड की घोषणा की थी, जबकि फरवरी में गूगल मैप्स में डार्क मोड एंड्रॉयड के लिए जारी हुआ था। कुछ महीने में गूगल ने मैप्स के लिए इको फ्रेंडली रूट, लाइट नेविगेशन जैसे फीचर्स जारी किए हैं। लाइट नेविगेशन में साइकिल सवार को काफी मदद मिलती है।