Goodbye Astrology: अब ज्योतिष नहीं, एआई बताएगा आपका करियर और रिलेशनशिप, यहां जानिए वायरल प्रॉम्प्ट

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sun, 21 Dec 2025 05:54 PM IST
सार

AI Prediction: एक एआई विशेषज्ञ का दावा है कि चैटजीपीटी आपकी जन्मतिथि के आधार पर करियर, रिलेशनशिप और जीवन से जुड़ी अहम जानकारी दे सकता है। इसके लिए खास प्रॉम्प्ट्स बताए गए हैं, जिन्हें ज्योतिष और टैरो का विकल्प माना जा रहा है। जानिए प्रॉम्प्ट्स के बारे में...

Now not astrology AI tell you about your career relationships find out about viral prompt here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

    विस्तार

    चैटजीपीटी का इस्तेमाल आज कल लाखों लोग कर रहे हैं, लेकिन अब ये टूल आपकी जन्मतिथि के आधार पर आपके जीवन, करियर और रिश्तों के बारे में भी गहरी जानकारी दे सकता है। यह दावा किसी आम यूजर का नहीं, बल्कि एक एआई विशेषज्ञ का है, जिसका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    एआई विशेषज्ञ Fakhr Alam ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल @iamfakhrealam से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि GOODBYE ASTROLOGERS। उनका कहना है कि ChatGPT जैसे जनरेटिव AI टूल बिना किसी फीस के लोगों को उनके जीवन से जुड़ी ऐसी इनसाइट्स दे सकते हैं, जिसके लिए लोग अब तक ज्योतिष या टैरो कार्ड्स पर निर्भर रहते थे।

    एआई विशेषज्ञ के मुताबिक, इसके लिए यूजर को सिर्फ अपनी जन्मतिथि चैटजीपीटी में डालनी होगी और सही प्रॉम्ट देना होगा। इसके बाद एआई साइकोलॉजी, न्यूमरोलॉजी लॉजिक और लाइफ-पैटर्न मैपिंग के आधार पर बेहद पर्सनल एनालिसिस पेश करता है। दावा है कि यह एनालिसिस इतना सटीक है, जैसे कोई आपको वर्षों से जानता हो।

    पर्सनैलिटी और लाइफ-पर्पस जानने का प्रॉम्प्ट

    AI विशेषज्ञ के अनुसार, इस तरह का प्रॉम्प्ट डालकर आप अपनी छिपी ताकत, कमजोरियां और जीवन का उद्देश्य जान सकते हैं। इसके लिए लिखे कि मैं चाहता हूं कि आप एक लाइफ-पथ डिकोडर की तरह काम करें..मेरी जन्मतिथि [जन्मतिथि डालें] का एनालिसिस करें। फिर लिखें मेरी किस्मत का ब्लूप्रिंट सामने रखें।

    जीवन के सोल-पर्पस और सीखने वाले सबक जानने के लिए एक अलग प्रॉम्प्ट सुझाया गया है, जिसमें चैटजीपीटी से न सिर्फ जानकारी बल्कि काम आने वाली सलाह देने को कहा जाता है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी को उस उद्देश्य से जोड़ा जा सके।

    करियर की स्पष्टता के लिए एआई प्रॉम्प्ट

    करियर को लेकर असमंजस में रहने वालों के लिए एआई विशेषज्ञ ने खास प्रॉम्प्ट बताया है, जिसमें चैटजीपीटी से नेचुरल टैलेंट, फैसले लेने की शैली और छिपी इच्छाओं के आधार पर 3 संभावित करियर रास्ते और 1 ऐसा फील्ड जिसे बिल्कुल नहीं चुनना चाहिए बताने को कहा जाता है।

    रिश्तों को लेकर भी एआई से जानकारी लेने का दावा किया गया है। जन्मतिथि के आधार पर चैटजीपीटी यह बता सकता है कि आप किस तरह के लोगों के साथ ज्यादा कम्पैटिबल हैं, प्यार से जुड़े कौन से सबक आपको सीखने चाहिए और आपके लिए आदर्श पार्टनर कैसा हो सकता है।

    एआई विशेषज्ञ का कहना है कि सही प्रॉम्प्ट के जरिए चैटजीपीटी यह भी एनालिसिस कर सकता है कि आप धन और अवसरों को कैसे आकर्षित करते हैं? आपकी फाइनेंशियल गलतियां क्या हैं? और आपके स्वभाव के मुताबिक कौन-सी मनी स्ट्रैटेजी सबसे बेहतर रहेगी?

    हालांकि ये दावे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि चैटजीपीटी का यह एनालिसिस डेटा-पैटर्न और इकोलॉजिकल लॉजिक पर आधारित होता है, न कि भविष्य देखने की किसी अलौकिक शक्ति पर।

    और पढ़ें...