Nokia Launch: 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर Nokia ने भारत में लॉन्च किए दो ईयरफोन
Nokia Lite Earbuds BH-205 की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है। इसे चारकोल कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं Nokia Wired Buds WB 101 की कीमत 299 रुपये है जिसे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
नोकिया ने भारतीय बाजार में अपने दो नए ईयरफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Nokia Lite Earbuds BH-205 और Nokia Wired Buds WB 101 शामिल हैं। इन ईयरफोन की बैटरी को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इनमें से एक नेकबैंड है और एक ईयरबड्स है।
Nokia Lite Earbuds BH-205, Nokia Wired Buds WB 101 की कीमत
Nokia Lite Earbuds BH-205 की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है। इसे चारकोल कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं Nokia Wired Buds WB 101 की कीमत 299 रुपये है जिसे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकेगा।
Nokia Lite Earbuds BH-205 की स्पेसिफिकेशन
Nokia Lite Earbuds BH-205 में 6mm का ड्राइवर है जिसके साथ स्टूडियो क्वॉलिटी ऑडियो है। दोनों बड्स को अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकेगा। ईयरबड्स के साथ ऑटोमेटिक मोनो मोड स्विचिंग है यानी एक बड्स को इस्तेमाल करने पर मोनो मोड एक्टिव हो जाएगा। Nokia Lite Earbuds BH-205 के साथ ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है।
इसके साथ गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट भी है। प्रत्येक बड्स में 40mAh की बैटरी है जिसे लेकर छह घंटे के बैकअप का दावा है, वहीं चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी है जिसे लेकर 30 घंटे का दावा किया गया है। ईयरबड्स में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है।
Nokia Wired Buds WB 101 की स्पेसिफिकेशन
Nokia Wired Buds WB 101 में 10mm का ड्राइवर दिया गया है। यह एक वायर वाला ईयरफोन है। इसमें ऑडियो जैक भी है। इसके साथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन भी मिलेगा। इसमें फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। Nokia Wired Buds के साथ एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ पैसिव न्वाइज आइसोलेशन भी दिया गया है।