Google Maps में जुड़े नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगी संक्रमण से जुड़ी जगह में लगे प्रतिबंध की जानकारी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 09 Jun 2020 12:02 PM IST
सार
विज्ञापन
new features add in google maps users get  information about covid 19 restrictions
google maps

    विस्तार

    दिग्गज सर्च कंपनी गूगल ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखकर गूगल मैप्स के लिए नए फीचर जारी किए हैं। यूजर्स इन फीचर्स के जरिए यात्रा के दौरान यह पता लगा सकेंगे कि किस जगह पर संक्रमण के कारण प्रतिबंध लगा है। साथ ही यूजर्स इन फीचर्स से यह भी जान सकेंगे कि किस स्टेशन पर कितनी भीड़ है और कौन-सी ट्रेन या बस कितनी देरी से चल रही है। वहीं, कंपनी का कहना है कि यूजर्स इन फीचर्स की सहायता से सोशल डिस्टेंसिंग को भी कायम रख सकेंगे।

    इसे भी पढ़ें: OnePlus Z स्मार्टफोन 10 जुलाई को भारतीय बाजार में दे सकता है दस्तक, जानें संभावित कीमत

    कंपनी के ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, गूगल मैप्स के इन ट्रांसिट अलर्ट फीचर्स को जल्द अर्जेंटीना, फ्रांस, भारत, अमेरिका, यूके समेत अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा गूगल मैप्स में कई अन्य फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो यूजर्स को कोविड-19 चेक प्वाइंट्स की जानकारी प्रदान करते हैं। फिलहाल, यह फीचर्स कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में एक्टिव हैं।

    विज्ञापन

    हाल ही में गूगल ने 131 देशों के यूजर्स के लोकेशन डाटा का विश्लेषण किया था। कंपनी ने यह जानने की कोशिश की थी कि क्या लोग लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और तमाम गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं। आपको बता दें कि कंपनी ने सर्च विज्ञापन का कारोबार में अरबों डॉलर का निवेश किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें