ऑडियो के बाद अब व्हॉट्सऐप से कीजिए वीडियो कॉल

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 16 Nov 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
new feature of whats app, now video call to yours friends

    टेक्स्ट चैटिंग के लिए मशहूर व्हाट्सऐप अब वीडियो कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। आज से आप ऐप के जरिए वीडियोकॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। व्हाट्स ऐप पर की गई वीडियो कॉल अन्य वीडियो चैट ऐप के जैसी ही होगी।

    वीडियो कॉल करने के लिए सबसे पहले तो आपको मोबाइल में मौजूद व्हॉट्सऐप को तुरंत अपडेट कराना होगा। वीडियो कॉलिंग का ये फीचर ऐप के अपडेट होने के बाद ही दिखाई देगा।

    विज्ञापन

    सुविधा का लाभ लेने के लिए ये भी जरूरी है कि जिसे आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं उसके फोन में भी ये व्हाट्स ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। आगे जानिए कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे इस्तेमाल करें वीडियो कॉलिंग का फीचर

    ऑडियो के बाद अब व्हॉट्सऐप से कीजिए वीडियो कॉल

    जिस तरह से आप ऐप में ऑडियो कॉल के इस्तेमाल के लिए कॉन्टैक्ट लिस्ट में ऊपर दिख रहे फोन आइकन पर क्लिक करते थे उसी तरह से आपको ऐप के जरिए वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी। अब आपको ऑडियो कॉल के ऑप्शन को होल्ड करने पर वहां वीडियो कॉल का ऑप्शन भी दिखाई देगा।

    जैसे ही ऑप उस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आप फ्रंट कैमरे की मदद से बड़ी ही आसानी से वीडियो कॉल कर पाएंगे। यानि की आपके द्वारा की गई वीडियो कॉल्स गुप्त रहेंगी। ऐप के इस फीचर की खासियत इसका मल्टी टास्किंग होना भी है। आप वीडियो चैट के दौरान टेक्स्ट मैसेज के अलावा अन्य कोई काम भी कर सकते हैं।

    पहले व्हाट्सएप का ये फीचर बीटा यूजर्स के लिए था, लेकिन अब इसे भारत के लिए भी लॉच कर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग का ये फीचर आईफोन, एंड्रॉयड, और विंडोज फोन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें