नए स्टार रेटिंग सिस्टम से जानिए असल में कितनी बिजली बचाता है आपका AC

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 24 Aug 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
New energy efficiency rating methodology for ACs

    अगर आप नया एयरकंडिशनर खरीदने की सोच रहे हैं तो नए स्टार रेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करना चाहिए। भारत में विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के मुद्दे का समाधान तलाशते हुए ब्यूरो एनर्जी एफिशियंसी (बीईई) ने ISEER नाम से एयर कंडीशनर की रेटिंग जानने के लिए एक नया स्टार रेटिंग सिस्टम शुरू किया है।

    नए एसी स्टार रेटिंग सिस्टम पर 7000 रुपये के करीब ज्यादा कीमत चुकाकर बिजली बिल में औसतन 1500 रुपये तक की बचत करना संभव हो सकता है।

    विज्ञापन

    भारत के अलग-अलग हिस्‍सा का तापमान अलग होता है। पूरे देश में एक समान गरमी नहीं पड़ती। लेकिन एसी के लिए 35 डिग्री सेल्सियस के एक तय तापमान पर स्टार रेटिंग का सिस्टम तैयार किया गया। जिसको लेकर कई सवाल भी उठते रहे हैं। लेकिन अब नए एसी स्टार रेटिंग ‌सिस्टम के जरिए इस समस्या से निजात मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीईई के एक बयान के मुताबिक उच्च तापमान के दौरान एयर कंडीशनर की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए ISEER (इंडियन सीजनल एनर्जी एफिशियंसी रेश्यू) को तैयार किया गया है।"

    डाउनलोड कीजिए ऐप

    नए स्टार रेटिंग सिस्टम से जानिए असल में कितनी बिजली बचाता है आपका AC

    ISEER 24 और 43 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान पर परफॉर्मेंस पर एयर कंडीशनरों को रेटिंग देने का काम करता है।

    एबीपी न्यूज के मुताबिक पुराने मानकों के आधार पर 5 स्टार रेटिंग वाले एयरकंडिशनर की कीमत 35-40 हजार रुपये के बीच है। 1600 घंटे औसतन चलाने पर ये एसी औसतन 1150 यूनिट बिजली की खपत करते हैं, वहीं नए मानकों के आधार पर 5 स्टार रेटिंग वाले इनवर्टर एसी की कीमत 47 हजार रुपये या उससे ज्यादा पड़ती है।

    इसी एसी के 1600 घंटे चलाने पर 900 यूनिट बिजली की खपत होती है, यानी 250 यूनिट की बचत। छह रुपये प्रति यूनिट की औसत दर से 1500 रुपये की बचत।

    यदि आप ये अलग-अलग रेटिंग वाले एसी से होने वाली बचत का अंदाजा लगाने चाहते हैं तो आप बीईई का नया ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं जो कीमत से लेकर बिजली की बचत के बारे में पूरी जानकारी दे देगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें