Netflix Update: विज्ञापन वाले प्लान की कीमत की जानकारी आई सामने, आधी होगी कीमत
Netflix की सस्ती कीमतों के साथ कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। कीमत अधिक होने के कारण Netflix को लगातार घाटा हो रहा है। घाटे का पाटने के लिए ही Netflix ने कुछ महीने गेम सर्विस शुरू की है।

विस्तार
घाटे से उबरने के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह अब विज्ञापन आधारित प्लान पर काम कर रही है। विज्ञापन आधारित प्लान के लिए Netflix ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। अब Netflix के विज्ञापन वाले प्लान की कीमत सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक Netflix के विज्ञापन वाले प्लान की कीमत 7 डॉलर (करीब 550 रुपये) से लेकर 9 डॉलर (करीब 700 रुपये) होगी। ये प्लान मासिक होंगे। बता दें कि Netflix के प्लान की कीमत फिलहाल 15.49 डॉलर (करीब 1,230 रुपये) है, हालांकि इस प्लान के साथ विज्ञापन नहीं मिलते हैं।
Netflix की सस्ती कीमतों के साथ कंपनी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। कीमत अधिक होने के कारण Netflix को लगातार घाटा हो रहा है। घाटे का पाटने के लिए ही Netflix ने कुछ महीने गेम सर्विस शुरू की है। अब यदि कोई यूजर विज्ञापन के साथ Netflix इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे कम कीमत चुकानी होगी।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Netflix विज्ञापन आधारित प्लान के साथ करीब 4 मिनट तक का विज्ञापन दिखाएगा यानी एक घंटे के किसी शो में कुल चार मिनट विज्ञापन दिखाए जाएंगे। कहा जा रहा है कि Netflix यह विज्ञापन शो से पहले और बाद में दिखाएगा। बीच-बीच में भी एक-आध विज्ञापन देखने को मिलेंगे।
बता दें कि Netflix ने इस महीने की शुरुआत में ही कहा था कि वह बच्चों की मूवी और शोज के दौरान विज्ञापन नहीं दिखाएगा, हालांकि यह भी जरूर कहा जा रहा है कि Stranger Things, Bridgerton और Squid Game जैसे ऑरिजनल शोज के दौरान विज्ञापन दिखेंगे।