Netflix ने दिया तोहफा, एक साथ 116 देशों में सस्ते किए अपने प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Apr 2023 05:59 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स ने पहली बार भारतीय बाजार में अपने प्लान 20-60 फीसदी तक सस्ते किए थे। नेटफ्लिक्स ने अपने एक बयान में कहा, "हमारे विज्ञापनों वाले प्लान के बाद सब्सक्रिप्शन में इजाफा हमारी शुरुआती उम्मीदों से अधिक है और उम्मीद के मुताबिक हमने अपने मानक और प्रीमियम योजनाओं से बहुत कम स्विचिंग देखी है।

Netflix Slashes Subscription Rates in 116 Countries After India
netflix - फोटो : Social Media

    विस्तार

    OTT प्लेयर Netflix ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। Netflix ने एक साथ 116 देशों में अपने प्लान सस्ते किए हैं। नेटफ्लिक्स ने यह फैसला भारत में अपने सस्ते प्लान की सफलता के बाद लिया है। भारत में सस्ते प्लान करने के बाद Netflix की इंगेजमेंट में 30 फीसदी और 24 फीसदी रेवेन्यू ग्रोध हुआ है। नेटफ्लिक्स ने भारत में 2021 में अपने प्लान सस्ते किए थे।

    नेटफ्लिक्स ने पहली बार भारतीय बाजार में अपने प्लान 20-60 फीसदी तक सस्ते किए थे। नेटफ्लिक्स ने अपने एक बयान में कहा, "हमारे विज्ञापनों वाले प्लान के बाद सब्सक्रिप्शन में इजाफा हमारी शुरुआती उम्मीदों से अधिक है और उम्मीद के मुताबिक हमने अपने मानक और प्रीमियम योजनाओं से बहुत कम स्विचिंग देखी है।" उन देशों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है जहां कंपनी के प्लान सस्ते हुए हैं।

    पहली तिमाही में मिले 17 लाख नए सब्सक्राइबर्स

    लंबे वक्त से घाटे में चल रहे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix को इस बार फायदा हुआ है। 2023 की पहली तिमाही में Netflix के सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। पहली तिमाही में Netflix को करीब 17 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। नेटफ्लिक्स को यह फायदा तब हुआ है जब उसने पासवर्ड शेयरिंग को बंद किया है। इसके अलावा विज्ञापन आधारित सब्सक्रिप्शन मॉडल का भी फायदा नेटफ्लिक्स को मिला है।

    जनवरी 2023 से मार्च तक Netflix को प्रति शेयर 2.88 डॉलर यानी करीब 236 की कमाई हुई है। इस दौरान Netflix का कुल रेवेन्यू 8.162 बिलियन डॉलर यानी करीब 670 करोड़ रहा है। दूसरी तिमाही में Netflix के रेवेन्यू का अनुमान 8.242 बिलियन डॉलर यानी करीब 676 करोड़ का है। वॉल स्ट्रीट के मुताबिक दूसरी तिमाही में Netflix का रेवेन्यू 8.476 बिलियन डॉलर यानी करीब 696 करोड़ हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें