Netflix ने लॉन्च किया गेम कंट्रोलर एप, ऐसे करेगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Aug 2023 10:28 AM IST
सार

Netflix Game Controller की लॉन्चिंग पर नेटफ्लिक्स गेमिंग के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि कंपनी की प्लानिंग PlayStation या Xbox से मुकाबले की नहीं है। अभी भी यह साफ नहीं है कि गेम टीवी पर प्ले होगा और फोन को कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा या नहीं।

Netflix Launches Game Controller App for iOS Connects to TV Screens details here
netflix - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    वीडियो स्ट्रीमिंग साइट Netflix ने गेम कंट्रोलर एप Netflix Game Controller लॉन्च किया है। Netflix Game Controller एप की मदद से यूजर्स अपने टीवी पर गेम खेल सकेंगे। Netflix Game Controller को एपल के एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा। Netflix Game Controller एक टचस्क्रीन गेमपैड की तरह काम करेगा। एंड्रॉयड के लिए अभी इस एप को जारी नहीं किया गया है।

    Netflix Game Controller की लॉन्चिंग पर नेटफ्लिक्स गेमिंग के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि कंपनी की प्लानिंग PlayStation या Xbox से मुकाबले की नहीं है। अभी भी यह साफ नहीं है कि गेम टीवी पर प्ले होगा और फोन को कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा या नहीं।

    इसके अलावा टीवी पर प्ले हो रहे गेम के साथ फोन सिंक होगा या नहीं। इस बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि साल 2021 नेटफ्लिक्स ने गेम लॉन्च किए हैं।

    दिसंबर 2021 में Netflix ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तीन नए मोबाइल गेम पेश किए थे जिसके बाद यूजर्स के लिए कुल 10 गेम उपलब्ध हो गए थे। नए गेम के तौर पर Wonderputt Forever, Knittens और Dominoes Cafe रिलीज किए गए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें