इंतजार खत्म: Netflix की गेमिंग सर्विस एंड्रॉयड पर हुई शुरू, यूजर्स खेल सकेंगे अब यह गेम
साल 2019 के जून में नेटफ्लिक्स ने पहली बार फ्री टू प्ले लोकेशन आधारित RPG/puzzler Stranger Things को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए पेश किया था और अब दो साल बाद कंपनी ने इसी गेम को सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया है।

विस्तार
पिछले कई महीनों से Netflix की गेमिंग की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर Netflix ने अपनी गेमिंग सर्विस लॉन्च कर दी है। शुरुआत पॉलैंड से हुई है जहां के यूजर्स नेटफ्लिक्स के एंड्रॉयड एप में गेमिंग का सपोर्ट लाइव हो गया है। नेटफ्लिक्स ने अपनी गेमिंग सर्विस को लेकर एक ट्वीट भी किया है।
साल 2019 के जून में नेटफ्लिक्स ने पहली बार फ्री टू प्ले लोकेशन आधारित RPG/puzzler Stranger Things को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए पेश किया था और अब दो साल बाद कंपनी ने इसी गेम को सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया है। पॉलैंड में नेटफ्लिक्स के पहले दो गेम को Stranger Things 1984 और Stranger Things 3 नाम दिया गया है।
Netflix के यूजर्स बिना कोई अलग से शुल्क दिए गेम खेल सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो नेटफ्लिक्स की गेमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन का ही हिस्सा होगा। गेमिंग के दौरान यूजर्स को किसी भी तरह के विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे। अन्य देशों में नेटफ्लिक्स की गेमिंग की लॉन्चिंग और आईओएस के लिए उपलब्धता की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।