Netflix का विज्ञापन वाला प्लान हुआ लॉन्च, इन 12 देशों के यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Oct 2022 02:48 PM IST
सार

Netflix के एड वाले प्लान को फिलहाल 12 देशों में पेश किया गया है, हालांकि इसमें भारत शामिल नहीं है। इन 12 देशों में ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका, मैक्सिको और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं।

Netflix Announces Ad Supported Plan but not for India
Netflix - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    Netflix ने आखिरकार अपने विज्ञापन वाले प्लान को लॉन्च कर दिया है। Netflix के एड वाले प्लान को फिलहाल 12 देशों में पेश किया गया है, हालांकि इसमें भारत शामिल नहीं है। इन 12 देशों में ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका, मैक्सिको और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। Netflix के कनाडा के यूजर्स 1 नवंबर से और अमेरिका के यूजर्स को 3 नवंबर से मिलेगा। Netflix के विज्ञापन वाले प्लान की शुरुआती कीमत 6.99 डॉलर यानी करीब 575 रुपये है।

    Netflix के 6.99 डॉलर वाले प्लान के साथ 720 पिक्सल यानी HD में वीडियो देखने को मिलेगा। इस प्लान के तहत यूजर्स को एक घंटे के वीडियो शो में पांच विज्ञापन देखने को मिलेंगे। विज्ञापन की अवधि 15-30 सेकेंड की होगी, हालांकि पहला शो या पहली फिल्म विज्ञापन फ्री होगी।

    विज्ञापन वाले प्लान के लिए नेटफ्लिक्स ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ साझेदारी की है। माइक्रोसॉफ्ट अब Netflix का ग्लोबल एडवरटाइजिंग टेक्नोलॉजी और सेल्स पार्टनर बन गया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।

    विज्ञापन वाले प्लान के साथ यूजर्स को अवार्ड जीतने वाले शोज देखने को मिलेंगे। Netflix पर दिखने वाले सभी विज्ञापन माइक्रोसॉफ्ट की ओर से होंगे और एक्सक्लूसिव होंगे। विज्ञापन के साथ यूजर्स की प्राइवेसी का भी ख्याल रखा जाएगा, हालांकि नए प्लान की कीमत कितनी होगी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें