नासा का OTT प्लेटफॉर्म NASA+ जल्द होगा लॉन्च, बिना विज्ञापन फ्री में देख सकेंगे वीडियो
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म NASA+ लॉन्च कर दिया है। NASA+ सर्विस के तहत फ्री में वीडियो और शोज देख सकेंगे। नासा के मुताबिक NASA+ पूरी तरह से विज्ञापन फ्री होगा। NASA+ एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा।

विस्तार

NASA+ एप और वेबसाइट पर नासा के मिशन, रिसर्च, डाटा आदि के वीडियोज मिलेंगे। फिलहाल NASA+ का बीटा वर्जन रिलीज हुआ है लेकिन जल्द ही इसका फाइनल वर्जन रिलीज होगा। ओटीटी सर्विस के अलावा नासा की नई साइट भी लॉन्च हुई है।
यदि आप भी NASA+ का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप लॉगिन कर सकते हैं। बीटा वर्जन की साइट https://beta.nasa.gov है। आप चाहें तो साइट को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दे सकते हैं। नासा के कहा है कि यूजर्स के सुझाव के मुताबिक साइट में बदलाव किए जाएंगे।
NASA+ सर्विस के तहत नई सीरीज भी आएगी और ऑरिजिनल वीडियो भी लाइव होंगे। इसके अलावा नासा के इतिहास के वीडियो भी अपलोड किए जाएंगे। NASA+ को नासा के एप पर उपलब्ध कराया जाएगा जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए होगा। इसके अलावा नासा एप Roku, Apple TV, और Fire TV पर एक्सेस किया जा सकेगा।
- Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: कौन-सा फोल्डेबल फोन है आपके लिए बेस्ट? फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
- WhatsApp में भी आया शॉर्ट वीडियो का फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
- WhatsApp में आया शॉर्ट वीडियो का फीचर
- Instagram Scam: इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक करने और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 37 लाख की ठगी, ऐसे हुआ पूरा स्कैम