अब NAMO एप से खरीद सकेंगे टी-शर्ट, नोटबुक, टोपी और मग जैसी चीजें

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Tue, 18 Sep 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
NaMo App Updated now selling merchandise for Narendra Modi and BJP followers
NaMo App

    2019 का चुनाव सिर पर है और इससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चाहने वालों को नमो एप के जरिए बड़ा तोहफा दिया है। नमो एप पर ई-कॉमर्स साइट की तरह टी-शर्ट जैसी चीजों के बेचने का ऐलान किया गया है यानि अब आप फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और अमेजॉन की तरह नमो एप से भी टी-शर्ट, नोटबुक, स्टीकर्स और रोजमर्रा के उपभोग की चीजें खरीद सकेंगे।

    नमो एप में इसके लिए व्यापार सेक्शन जोड़ा गया है। इस एप पर नमो अगेन, नमो नमः, युवा शक्ति और इंडिया मोदीफायद लिखे हुए टी-शर्ट की बिक्री हो रही है। इसके अलावा नमो एप से आप मग, नोटबुक, टोपी भी खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    अब NAMO एप से खरीद सकेंगे टी-शर्ट, नोटबुक, टोपी और मग जैसी चीजें

    नमो एप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। नमो एप उपलब्ध चीजों की कीमत 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक हैं। हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होता है कि कितने युवा मोदी के नाम का टी-शर्ट खरीदते हैं और नमो एप का व्यापार सेक्शन कितना लोकप्रिय होता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि नमो एप काफी हिट है और गूगल प्ले-स्टोर पर इसे 5,000,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस एप में मोदी सरकार की खबरें भी होती हैं। इसके अलावा इस एप में मन की बात के सभी एपिसोड और नमो टीवी का भी विकल्प है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें