Google Maps: किसी काम के नहीं हैं गूगल मैप्स के ये फीचर्स, अनजाने में भी न करें इस्तेमाल!

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 29 Jul 2024 05:41 PM IST
सार

अक्सर आपने गूगल मैप्स के एडवांस और नए फीचर्स के बारे में सुना या पढ़ा होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप्स पर कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं, जो किसी काम के नहीं हैं। ऐसे में इन फीचर्स का यूज करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
most useless features of google map avoid using them
Google Maps - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    दुनिया की लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल अक्सर नए फीचर्स पर काम करती रहती है। देश में इस्तेमाल किए जाने वाले अधिकतर स्मार्टफोन में गूगल के कई सारे एप और सुविधाओं को दिया जाता है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि गूगल के फीचर्स के बारे में बता रहे हैं तो आप गलत हैं। देश के ज्यादातर लोग किसी भी रास्ते को खोजने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। दूसरे शहरों से आए लोगों को सुरक्षित रास्ता दिखाने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया जाता है। हाल के दिनों में गूगल मैप्स में कई सारे नए फीचर्स को जोड़ा गया है। मगर कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं, जो मैप्स में किसी काम के नहीं है। ऐसे में इन फीचर्स का इस्तेमाल न करें।

    किसी भी अनजान जगह को खोजने के लिए गूगल मैप्स जितना काम आता है, माई टाइमलाइन फीचर उतना ही बेकार है। इस फीचर में एप यूजर्स जहां-जहां पर भी गया होता है, उन सभी जगहों के बारे में रिकॉर्ड रखता है। इसका मतलब है कि गूगल के पास यह डेटा रहता है कि आप कहां पर घूम रहे हैं। ऐसे में इस फीचर की वजह से कई लोगों को अपना डेटा लीक होने का डर रहता है।

    विज्ञापन

    गूगल मैप्स के पॉपुलर टाइम फीचर में यूजर्स को यह जानकारी मिलती है कि किस स्थान पर कितनी भीड़ है। साथ ही इसके हिसाब से लोग अपने समय का सही चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, यह फीचर सही तरीके से जानकारी नहीं देता है., मतलब कई बार किसी स्थान पर भीड़ न होने के बाद भी वहां के बारे में गलत जानकारी देता है। ऐसे में यह फीचर यूजर्स को गुमराह करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें