बड़े काम के हैं ये सरकारी एप, आखिरी वाला तो सभी के फोन में होना चाहिए

आज पूरी डिजिटल दुनिया एप और वेबसाइट के भरोसे चल रही है। एक टिकटॉक के भारत में बैन होन के बाद कितने सारे शॉर्ट वीडियो एप्स लॉन्च हुए, हालांकि ये प्राइवेट एप हैं। यदि आप किसी सरकारी एप्स की तलाश में हैं तो आपको कई सारे काम के एप्स मिल जाएंगे, हालांकि इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि भारत सरकार के पास अपना एप स्टोर भी है जो कि गूगल के प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर का मुकाबला करता है। आज हम आपको कुछ सरकारी मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे।

M Aadhaar
लोगों के लिए यूआईडीएआई का एम-आधार एप बहुत काम का है, क्योंकि लोगों को इसमें कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। लोग इस एप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं। साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस एप का साइज 45 एमबी है। जरूरत पड़ने पर आप इस एप के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

GST rate Finder App
इस एप को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने वित्त मंत्रालय की मदद से तैयार किया है। इस एप से आप जीएसटी रेट के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि आप कोई सामान खरीद रहे हैं तो आप एप की मदद से रियल टाइम में जीएसटी की दर पता सकते हैं।