Tiktok की टक्कर में लॉन्च हुआ स्वेदशी एप Mitron, 50 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 May 2020 06:29 PM IST
सार
विज्ञापन
Mitron app Indian short video app may takes on tiktok Crosses 50 Lakh Downloads On Play Store
mitron app - फोटो : play store

    विस्तार

    भारत में टिकटॉक की दुनिया के किसी भी अन्य देश के मुकाबले अधिक लोकप्रिय है। भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक एप इस्तेमाल करने से मना करने पर कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है, लेकिन अब भारत में टिकटॉक के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। टिकटॉक की रेटिंग गूगल प्ले-स्टोर पर 1.6 हो गई है जो कि पहले 4.5 थी।

    टिकटॉक को टक्कर देने के लिए अब स्वदेशी एप Mitron लॉन्च हो गया है और खास बात यह है कि इसे भारी संख्या में लोग डाउनलोड भी कर रहे हैं। अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मित्रों एप को आईआईटी, रुड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है।

    विज्ञापन

    पहली नजर में देखने पर मित्रों एप आपको टिकटॉक जैसा ही नजर आएगा। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मित्रों टिकटॉक एप का क्लोन है। मित्रों एप गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री चार्ट में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना ली है, हालांकि इस एप में आपको टिकटॉक के सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे। इस एप को प्ले-स्टोर पर 4.7 की रेटिंग्स मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस एप में कई सारे बग्स भी हैं, लेकिन स्वदेशी होने के कारण यूजर्स इसे सपोर्ट कर रहे हैं। इस एप की साइज 8.03 एमबी है और इसे 11 अप्रैल 2020 को प्ले-स्टोर पर अपलोड किया गया था। यह एप फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें