Microsoft Teams हुआ ठप, हजारों यूजर्स परेशान, कंपनी ने कहा- दूर कर रहे हैं समस्या

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jul 2022 11:38 AM IST
सार

आउटेज को लेकर Microsoft ने भी पुष्टि की है और अपने ट्वीट में कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। Microsoft Teams के ठप होने की शिकायत खबर लिखे जाने तक 4,800 यूजर्स ने की है।

विज्ञापन
Microsoft Teams Down for Thousands of Users details here
Microsoft Teams - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Microsoft Teams के ठप होने के कारण आज यानी 21 जुलाई की सुबह कई यूजर्स को परेशानी हो रही है। आउटेज को लेकर Microsoft ने भी पुष्टि की है और अपने ट्वीट में कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है।

    Microsoft Teams के ठप होने की शिकायत खबर लिखे जाने तक 4,800 यूजर्स ने की है। रिपोर्ट के मुताबिक 21 जुलाई की सुबह 7.30 बजे से Microsoft Teams में दिक्कत आ रही है। Downdetector.com ने भी Microsoft Teams के ठप होने की पुष्टि की है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इसको लेकर स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि इस डाउनस्ट्रीम इम्पैक्ट की वजह से कई कंपनी के बयान के मुताबिक Microsoft 365 की सर्विसेज जैसे Microsoft Word, Office Online और SharePoint Online में भी दिक्कतें आ रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले कुछ महीनों में व्हाट्सएप से लेकर इंस्टाग्राम और मैसेंजर के अलावा ट्विटर तक डाउन रहे हैं। हाल ही में चार दिनों इंस्टाग्राम दो बार ठप हुआ है। इससे पहले ट्विटर भी कई घंटों ंके लिए डाउन रहा था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें