Microsoft Outlook Lite वर्जन एप हुआ लॉन्च, कम स्टोरेज वाले फोन के लिए है तोहफा
Microsoft Outlook Lite की लॉन्चिंग का जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। Outlook Lite एप को फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

विस्तार
Microsoft Outlook का Lite एप लॉन्च हो गया है जो कि कम स्टोरेज वाले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि इसे आप कम रैम और स्टोरेज वाले फोन में भी इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत के अलावा Microsoft Outlook Lite को अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, मैक्सिको, पेरु और थाईलैंड जैसे देशों में भी लॉन्च किया गया है। Microsoft Outlook Lite वर्जन Hotmail, Live, MSN और Microsoft 365 के अलावा Microsoft Exchange ऑनलाइन अकाउंट को भी सपोर्ट करेगा।
Microsoft Outlook Lite की लॉन्चिंग का जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है। Outlook Lite एप को फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। आईफोन वालों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि अन्य देशों में भी इस एप को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। Outlook Lite एप के जरिए कंपनी एंड्रॉयड गो या फिर एंट्री लेवल फोन वाले यूजर्स को आकर्षित करना चाहती है।
Outlook Lite की साइज महज 5 एमबी है। कंपनी के अनुसार एंड्रॉइड एप के लिए लॉन्च हुए इस आउटलुक लाइट एप में यूजर्स को ईमेल, कैलेंडर, कॉन्टैक्ट्स और बहुत कुछ सुविधाएं मिलेंगी। इस एप को सभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, ताकि किसी यूजर्स को दिक्कत ना हो।