WhatsApp Security Issue: व्हाट्सएप में सामने आई दो खामियां, मेटा ने जारी किया अलर्ट; कहा - तुरंत कर लें ये काम
WhatsApp Security Update 2026:
क्या अब आपका व्हाट्सएप सुरक्षित नहीं है? मेटा ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसमें कंपनी ने विंडोज, एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है। जानिए क्या है पूरा मामला और आप अपने अकाउंट को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं...

विस्तार
Meta Patch Vulnerabilities
: मेटा के अनुसार उसने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में मौजूद दो गंभीर सिक्योरिटी कमजोरियों को ठीक किया है, जो Windows, Android और iOS प्लेटफॉर्म्स को प्रभावित कर रही थीं। कंपनी ने कहा कि इन कमजोरियों की पहचान उसके बग बाउंटी प्रोग्राम के जरिए हुई थी। इसमें राहत की बात यह है कि अब तक इनका वास्तविक दुनिया में दुरुपयोग (exploitation) या गलत इस्तेमाल होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
क्या थी परेशानियां?
- अटैचमेंट स्पूफिंग (Windows): इस बग के जरिए कोई भी खतरनाक फाइल खुद को सामान्य डॉक्यूमेंट की तरह दिखा सकती थी। जैसे ही यूजर इसे खोलता, वह फाइल प्रोग्राम बनकर सिस्टम में रन हो सकती थी, यानी बिना जानकारी के मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता था।
- मीडिया वैलिडेशन फ्लॉ (Android & iOS):ये एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए था। मीडिया वैलिडेशन फ्लॉ की कमजोरी के कारण अटैकर बाहरी स्त्रोतों से कंटेंट लोड करवा सकते थे, जो डिवाइस के सिस्टम लेवल तक पहुंच सकता था। यानी संभावित डेटा या डिवाइस कंट्रोल का खतरा था।
इसलिए जरूरी है अपडेट
भागदौड़ भरी जिंदगी अक्सर अपडेट का नोटिफिकेशन आने पर हम अपडेट लेटर पर क्लिक कर देते हैं, लेकिन व्हाट्सएप जैसे एप के मामले में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह मामला साबित करता है कि साइबर अपराधी अब केवल मैसेज पढ़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मीडिया फाइल्स और अटैचमेंट्स के जरिए आपके पूरे डिवाइस का कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मेटा की ओर से पैच जारी करने का मतलब यह नहीं है कि आप सुरक्षित हैं; आप सुरक्षित तब होंगे जब वह पैच आपके फोन में इंस्टॉल होगा।
कैसे सुरक्षित रखें अपना अकाउंट?
- तुरंत अपडेट करें:गूगल प्ले स्टोर, एपल एप स्टोर या विंडोज स्टोर से व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें।
- संदिग्ध फाइलें: अनजान नंबरों से आए फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट्स को बिना जांचे न खोलें।
- ऑटो-अपडेट: अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर एप्स के लिए Auto-Update ऑन रखें।
- 2FA सक्रिय करें:अतिरिक्त सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन(2FA ) जरूर ऑन रखें।